फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गुजरात में अतीक की जेल पर छापा

गुजरात में अतीक की जेल पर छापा

Thu, 06 Jun 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
गुजरात में अतीक की जेल पर छापा
गुजरात में अतीक की बैरक में छपा, कैंची बरामद
विज्ञापन


प्रयागराज। गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में अतीक अहमद के पहुंचने के बाद उसकी बैरक की तलाशी ली गई। वहां सेल से कैंची समेत अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई। इसकी पुष्टि करने की कोशिश की गई लेकिन आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक अतीक अहमद के सेंट्रल जेल पहुंचने के दूसरे दिन उनके सेल की तलाशी ली गई। सेल के भीतर कैंची, चाकू समेत नकदी भी बरामद हुई लेकिन कितनी मात्रा में नकदी मिली यह मालूम नहीं चला। बता दें, अतीक अहमद पर एक कारोबारी को गुर्गों से अगवा करके देवरिया जेल में पीटने का आरोप है। जेल में पिटाई की घटना के बाद हड़कंप मच गया। यूपी सरकार ने अतीक को बरेली जेल भेजते हुए देवरिया जेल के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की थी। अतीक अहमद को उसके बाद 20 अप्रैल को नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया था जबकि 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने जेल में पिटाई की घटना और अतीक के अपराधिक इतिहास को देखते हुए गुजरात की किसी जेल में ंभेजने का आदेश दिया था। काफी उहापोह के बाद अतीक को सोमवार को गुजरात जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed