{"_id":"5cf58444bdec22073073f3f0","slug":"155959404815-allahabad-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब वाहन में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैब वाहन में तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुकिंग रद्द करने पर कैब चालक को पीटा, वाहन में तोड़फोड़
प्रयागराज। कैब चालक की ओर से बुकिंग रद करने से नाराज तीन युवकों ने पहले चालक की पिटाई की और फिर वाहन के शीशे आदि तोड़ दिए। हंगामे की सूचना मिलने पर कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। बताया जाता है कि थाना कर्नलगंज के मम्फोर्डगंज निवासी अंकित, धनंजय एवं हरिओम ने सोमवार को बाहर जाने के लिए एक कैब बुक कराई थी। शाम करीब छह बजे जब कैब आई तब तीनों नशे में थे। यह देखकर चालक राशिद उनको ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ। उसने बुकिंग रद कर दी। यह सुनकर तीनों युवकों का पारा चढ़ गया। उन्होंने उसके साथ गाली-गालौच शुरू कर दी। उसे गाड़ी से बाहर भी घसीट लिया। इसी दौरान वाहन के आगे एवं पीछे का शीशा भी पत्थर मारकर तोड़ दिया गया। हंगामे की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर अन्य आरोपी भाग एग जबकि अंकित पकड़ लिया गया। ड्राइवर एवं अंकित को पकड़कर पुलिस थाने ले आई लेकिन दोनों पक्षों के बीच देर-रात समझौता हो गया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अनूप सिंह के मुताबिक किसी ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई।