फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हॉस्टल में दो कर्मचारियों पर हमला, तहररी

हॉस्टल में दो कर्मचारियों पर हमला, तहररी

Fri, 31 May 2019 02:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
हॉस्टल में दो कर्मचारियों पर हमला, तहररी
अवैध कब्जेदारों ने दो हॉस्टल कर्मियों पर बोला हमला
विज्ञापन

नाजुक अंगों पर भी पहुंचाई चोट, हालत गंभीर, सात पूर्व छात्रों के खिलाफ दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जीएन झा हॉस्टल के दो कर्मचारियों पर सरे राह हमला बोला गया। पिछले महीने हॉस्टल से निकाले गए अवैध कब्जेदारों ने मुखबिरी के शक में उन्हेें बुरी तरह पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हुए। मामले में हॉस्टल अधीक्षक ने कर्नलगंज पुलिस को सात पूर्व छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
सुरेश गोंड व लीला बहादुर इविवि के जीएन झा हॉस्टल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। 28 मई की रात 12 बजे के करीब सुरेश को लक्ष्मी टाकीज चौराहे पर बुलाकर हॉस्टल के पूर्व छात्रों ने घेरकर हमला बोल दिया। इसके कुछ देर बाद ही लीलाबहादुर को जीएन झा हॉस्टल के सामने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। अधीक्षक एसके सिंह ने आरोप लगाया है कि हमलावरों में संगम पांडेय, सरविंदर पांडेय, आलोक मिश्रा, माधवेश तिवारी, अभीक सिंह, अभय सिंह, व विकास सिंह शामिल हैं। यह सभी हॉस्टल के पूर्व छात्र हैं और पिछले महीने हुई कार्रवाई के दौरान हॉस्टल के विभिन्न कमरों में इनका अवैध कब्जा पाया गया था। जिस पर इनका सामान बाहर निकालकर कमरे सील कर दिए गए थे। आरोप है कि यह जबरन हॉस्टल में आते-जाते हैं और इन्हें शक है कि इसकी सूचना उपरोक्त दोनों कर्मचारी विवि अफसरों को देते हैं। इसी शक में उन पर हमला बोला गया। आरोप यह भी है कि दोनों कर्मचारियों को एक हफ्ते के भीतर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। अधीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ कर्नलगंज पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शरण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई: प्रॉक्टर
प्रयागराज। उधर इविवि प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे का कहना है कि कर्मचारियों पर हमले के आरोपी सभी छात्र अवैध रूप से हॉस्टल में रहना चाहते हैं। पिछले दिनों उन्हें निकाला गया था। जिसके बाद से वह कर्मचारियों को डरा-धमका रहे हैं। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही हॉस्टल में उनके शरणदाताओं के भी बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed