{"_id":"5cec42fcbdec22077654f2f7","slug":"15589875648-allahabad-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी से लूटा नकदी और मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवसायी को तमंचा दिखाकर लूटा नकदी और मोबाइल
विज्ञापन
प्रयागराज। अग्निपथ स्थित अपने घर लौट रहे व्यवसायी से बदमाशों ने तमंचा दिखाकर नकदी और मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद भुक्तभोगी सिविल लाइंस थाने पहुंचा लेकिन, पुलिस लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने को राजी नहीं हुई। भुक्तभोगी के सीसीटीवी फुटेज देने पर पुलिस ने लूट में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। अग्निपथ कॉलोनी निवासी आनंद सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे सर्किट हाउस से वापस लौट रहे थे। वह जैसे ही अग्निपथ कॉलोनी के पास पहुंचे वहां तीन लड़के पहले से खड़े थे। एक ने मुंह में पत्थर मार देने की धमकी देते हुए उसे रूकवा लिया। उसके बाद दो बदमाश उसके पास आए और तमंचा दिखाते हुए उसके पास रखी पांच हजार नकदी एवं मोबाइल फोन छीन लिया। उसके बाद व्यवसायी को धमकाते हुए तीनों बदमाश लोक सेवा आयोग की ओर भाग गए। वारदात की सूचना देने के लिए व्यवसायी तुरंत थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने रविवार देर-रात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।