फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अस्पताल में भर्ती मरीज ने चाकू से रेत ली गर्दन, मौत

अस्पताल में भर्ती मरीज ने चाकू से रेत ली गर्दन, मौत

Sun, 26 May 2019 09:23 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज ने चाकू से रेत ली गर्दन, मौत
अस्पताल में भर्ती मरीज ने चाकू से रेती गर्दन, मौत
विज्ञापन

अतरसुइया में वारदात, पैर में हो गया था संक्रमण
घरवाले बोले, बीमारी से परेशान होकर उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अतरसुइया स्थित अस्पताल में भर्ती मरीज नौशाद ने चाकू से अपनी गर्दन रेतकर जान दे दी। उसके बाएं पैर में संक्रमण हो गया था, जिससे वह काफी परेशान था। पुलिस के मुताबिक, घरवालों से मिली जानकारी और मौका मुआयना करने के बाद यही लग रहा है कि बीमारी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। जांच-पड़ताल की जा रही है।
नौशाद(35) पुत्र हाफिज खुल्दाबाद क्षेत्र के काका का खेत, अटाला का रहने वाला था। वह मीट की दुकान में काम करता था। महीने भर पहले काम करने के दौरान उसके एक पैर में कील धंस गई। ध्यान न देने की वजह से पैर में संक्रमण हो गया। डॉक्टरों को दिखाने पर पता चला कि सेप्टिक की चपेट में आने से उसके पूरे पैर में संक्रमण हो गया है। हफ्ते भर पहले उसे अतरसुइया के दरियाबाद में पीपल तिराहा स्थित अल्सिफा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। वह दूसरे तल पर स्थित प्राइवेट वार्ड में भर्ती था। हालांकि इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने यह भी बताया था कि संक्रमण की वजह से पैर भी काटना पड़ सकता है। शनिवार को उसकी देखरेख के लिए भतीजा तौफीक मौजूद था। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया कि रात करीब दो बजे नौशाद के कहने पर वह घर चला गया। सुबह पांच बजे के करीब अस्पताल का स्टाफ वार्ड में पहुंचा तो देखा कि नौशाद की खून से लथपथ लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। बगल में ही चाकू पड़ा था और उसके गले में गहरा जख्म था। सूचना पर घरवाले पहुंच गए। करीब 10 बजे सूचना मिली तो पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अतरसुइया जयचंद शर्मा ने बताया कि घरवालों ने बताया है कि बीमारी को लेकर वह बहुत परेशान था। फिलहाल यही माना जा रहा है कि बीमारी से तंग आकर उसने जान दे दी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अब जी कर क्या करूंगा
पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने पूछताछ में बताया कि बीमारी से परेशान नौशाद दो-तीन दिनों से जान देने की बात भी कर रहा था। तीन दिन पहले जब डॉक्टरों ने संक्रमण पूरे पैर में फैलने की बात बताई तो वह परेशान हो उठा था। उसने यह भी कहा था कि अब वह जीकर क्या करेगा। हालांकि तब किसी को अंदेशा भी नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed