फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दूल्हा बदलकर बरात ले जाने का मामला- कानून की सख्ती के लंबे लेक्चर तीन दिन से बुजुर्ग बंधक

दूल्हा बदलकर बरात ले जाने का मामला- कानून की सख्ती के लंबे लेक्चर तीन दिन से बुजुर्ग बंधक

Thu, 23 May 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
दूल्हा बदलकर बरात ले जाने का मामला- कानून की सख्ती के लंबे लेक्चर तीन दिन से बुजुर्ग बंधक
शाही। एक तरफ तो पुलिस प्रशासन कानून का सख्ती से पालन कराने की बात कहता है, लेकिन दूसरी तरफ तीन दिन से बंधक बनाए गए बुजुर्ग को छुड़वाने के लिए एक सिपाही तक मौके पर नहीं जाता। दूल्हा बदलकर बारात ले जाने से भड़के कन्या पक्ष ने तीन दिन से दूल्हे के पिता को बंधक बना रखा है। जबकि दूल्हे के पिता का कहना है कि ये दूल्हा बदलने की बात उन्होंने लड़की वालों को पहले ही बता दी थी। बुधवार को थाने में चली छह घंटे चली पंचायत में भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। लिहाजा लड़की वालों ने दूल्हे के पिता को नहीं छोड़ा। पुलिस ने भी मदद के बजाय ये कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11 बजे खजुरिया से दूल्हे के चाचा भगवान दास, मां बेलावती और गांव के प्रेमपाल शीशगढ़ थाने पहुंचे। लड़की के पिता समेत दो दर्जन लोग भी पहुंच गए। शाम पांच बजे तक चली पंचायत में लड़की वालों ने साफ कह दिया कि या तो शादी में खर्च हुए तीन लाख रुपये वापस करो, या असली दूल्हे को हमारे हवाले करो। अगर ये नहीं कर सकते तो दूल्हे के पिता सीबीगंज में चार बीघा जमीन का बैनामा उनके नाम कराएं। छह घंटे तक चली पंचायत में दोनों तरफ से तीखी नोकझोंक हुई लेकिन नतीजा कोई नहीं निकला। इसी के साथ लड़के वालों को बुजुर्ग दूल्हे के पिता रामदास को बंधक हालत में ही छोड़कर लौटना पड़ा। शीशगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम सिंह का कहना है कि तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


ये है मामला
सोमवार को सुबह से ही असली दूल्हा लालाराम के गायब हो जाने पर शाही के गांव खजुरिया के रामदास छोटे बेटे हरिप्रकाश को दूल्हा बनाकर थाना शीशगढ़ के गांव परशुरामपुर में बारात ले जाई गई थी। रामदास का दावा है कि लड़के के छोटे भाई को दूल्हा बनाकर लाने की बात उन्होंने लड़की पक्ष को बता दी थी और उनकी रजामंदी पर ही वह बरात लेकर गए थे, लेकिन रात 12 बजे जयमाल की रस्म के दौरान लड़की वालों ने उन्हें और 70 से ज्यादा बारातियों को बंधक बना लिया था। पुलिस और क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा के हस्तक्षेप पर बरातियों को तो 12 घंटे बंधक बनाए रखने के बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे छोड़ दिया गया था, लेकिन लड़के के पिता रामदास पिछले 48 घंटे से बंधक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौट आया फरार दूल्हा, शादी से अभी भी इनकार
बारात वाले दिन 20 मई की सुबह खजुरिया से फरार असली दूल्हा लालाराम मंगलवार को पिता समेत बारातियों को बंधक बनाए जाने की बात पता चलने पर घर लौट आया है। पूछने पर बताया कि घरवाले बगैर मर्जी के शादी कर रहे थे। इसलिए दोस्तों के साथ बाहर चला गया था। हालांकि शादी के लिए अभी भी राजी नहीं है।


‘मुझे इस घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। आपसी विवाद रहा होगा जिसमें मध्यस्थता हो रही होगी। गुरुवार को इस मामले में जानकारी कराएंगे। अगर किसी को बंधक बनाने जैसी बात है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
- संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed