फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   टीम पर हमला

टीम पर हमला

Mon, 20 May 2019 09:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
टीम पर हमला
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000

गाड़ियों की जांच कर रही आरटीओ टीम पर हमला
पासर गैंग के सरगना समेत आधा दर्जन के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर
गौहनिया ओवरब्रिज पर चल रही थी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जसरा (प्रयागराज)। गौहनिया ओवरब्रिज पर रविवार की रात ओवरलोड गाड़ियों की जांच कर रहे आरटीओ टीम पर पासर गैंग ने हमला कर दिया। टीम के लोगों से जमकर मारपीट की गई। गाड़ी पास कराने वाले माफिया स्कार्पियो गाड़ी से आए थे। घूरपुर थाने में एक को नामजद करते हुए आधा दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराया गया है।

घूरपुर थाना क्षेत्र में लगातार ओवरलोड वाहनों की शिकायतें आ रही थी। शिकायतों पर 14 मई से 23 मई तक संभागीय अधिकारी प्रयागराज के आदेश पर अलग-अलग एआरटीओ प्रवर्तन दल ओवरलोड वाहनों की जांच कर रहे हैं। 20 मई की रात 12.00 बजे से सोमवार की सुबह 8.00 बजे तक ओवरलोड वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच एक ओवरलोड ट्रक आया। जब वह नहीं रुका तो प्रवर्तन दल के साथ लगे सिपाहियों ने दौड़ा के रोक लिया। कुछ ही देर में स्कॉर्पियो सवार होकर आधे दर्जन से ज्यादा लोग मौके पर आए और ट्रक को छुड़ाने का दबाव बनाने लगे। जिस पर प्रवर्तन दल ने ओवरलोड होने की बात कहते हुए लिखापढ़ी की बात कही। इतना सुनते ही स्कॉर्पियो से आए लोग पूरे टीम पर हमलावर हो गए। एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय मुकेश गुप्ता व सिपाहियों के साथ मारपीट धक्का-मुक्की शुरू कर दी गई। टीम के लोग किसी तरह बच बचाकर घूरपुर थाने पहुंचे। एआरटीओ प्रवर्तन दल की टीम ने मामले की लिखित शिकायत पत्र देते हुए सेमरा कलबना गांव निवासी प्रदीप जायसवाल समेत आधा दर्जन के खिलाफ मारपीट सहित सरकारी कार्य में बाधा के तहत केस दर्ज कराया। लोगों ने बताया कि इसी तरह कुछ दिन पहले भी एआरटीओ प्रवर्तन दल पर घूरपुर ओवरब्रिज पर भी हमला किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed