फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुराने पुल से होकर एग्रीकल्चर तक गए थे लुटेरे

पुराने पुल से होकर एग्रीकल्चर तक गए थे लुटेरे

Fri, 15 Mar 2019 12:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुराने पुल से होकर एग्रीकल्चर तक गए थे लुटेरे
पुराने पुल से कृषि विवि की ओर गए थे लुटेरे
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में आए हैं नजर, इसके बाद नहीं चला पता
कुछ संदिग्धों को उठाया, कर्मचारियों की कॉल डिटेल निकलवाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। चौक में 10.30 लाख रुपये की लूट करने वाले बदमाश पुराने पुल से होकर कृषि विवि की ओर गए थे। वहां पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हुई है। हालांकि इसके बाद वह किधर गए, इसका पता नहीं चल पाया। फिलहाल कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।
बादशाही मंडी के व्यापारी संजय अग्रवाल अमूल के साथ ही हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के उत्पादों की एजेंसी चलाते हैं। 11 मार्च को उनके कर्मचारी भगवानदास व अमित कुमार 10.30 लाख रुपये जमा करने बैंक जा रहे थे। तभी नाज सिनेमा के पास जवाहर स्क्वायर के सामने बाइकसवार दो बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले थे। घटनास्थल के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाश नजर आए थे। इसी के सहारे पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि बदमाश कोठापार्चा होतेे हुए गए। इस रूट पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगालने पर जानकारी मिली कि बदमाश पुराने यमुना पुल से गए। वहां से आगे बढ़ने पर पता चला कि बदमाश पुराने पुल से होकर रीवा रोड पर स्थित कृषि विवि की ओर गए। दरअसल, विवि के पास स्थित एक कैमरे में भी उनकी तस्वीर कैद हुई है। हालांकि इसके बाद वह किधर की ओर गए, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। मामले मेें कोतवाली इंस्पेक्टर बच्चेलाल का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल लुटेरों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की कॉल डिटेल निकलवाई
जांच में जुटी क्राइम ब्रांच को शक है कि लुटेरों के लिए कोई भेदिया जरूर रहा होगा जिसकी सटीक मुखबिरी पर वह चंद मिनटों के भीतर वारदात को अंजाम देकर निकल भागे। ऐसे में कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों की मानेें तो एजेंसीके कुछ कर्मचारियों की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed