फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हंडिया-कोखराज फोरलेन हाइवे बाईपास पर बदमाशों ने ट्रक चालक गोली मारी घायल

हंडिया-कोखराज फोरलेन हाइवे बाईपास पर बदमाशों ने ट्रक चालक गोली मारी घायल

Wed, 27 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
हंडिया-कोखराज फोरलेन हाइवे बाईपास पर बदमाशों ने ट्रक चालक गोली मारी घायल
हाइवे पर बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को मारी गोली
विज्ञापन

-बाइक पर थे चार बदमाश, नगदी लूटकर भागे, वाराणसी से आए परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
सोरांव (इलाहाबाद)। फोरलेन बाइपास हाइवे पर सोरांव इलाके में मंगलवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर पप्पू यादव को गोली मारी और नगदी लूटकर भाग गए। ग्रामीणों से खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया। खबर पाकर उसके परिजन देर शाम मिर्जापुर से आ गए।
वाराणसी जनपद में मिर्जामुराद इलाके में छेतारी गांव निवासी पप्पू यादव (28) ट्रक चलाता है। वह पानीपत से कालीन लादकर मिर्जापुर के लिए रवाना हुआ था। वह मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हंडिया-कोखराज फोरलेन हाइवे पर सोरांव में शिवगढ़ अलीपुर के सामनेे पहुंचा तो ट्रक रोककर टायलेट के लिए उतर गया। कुछ पल बाद वह ट्रक में ड्राइविंग सीट पर चढ़ रहा था तभी दो बाइक पर चार युवक आ गए। वे पप्पू से खुद को ट्रक में ले चलने के लिए कहने लगे। इनकार पर उनके बीच कहासुनी होने लगी। एक बदमाश ने ड्राइवर पर तमंचा से फायर कर दिया। गोली लगने पर वह गिरा तो बदमाश पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर वहां आसपास के ग्रामीण आ गए। उनसे खबर पाकर सोरांव थाने की पुलिस वहां पहुंची। घायल पप्पू ड्राइवर को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। पुलिस से सूचना पाकर वाराणसी से पप्पू के भाई ननकू यादव और ग्राम प्रधान वीरेंद्र जायसवाल समेत कई लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
फोटो परिच्य--01--घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed