{"_id":"5a380f6b4f1c1bc45b8bccf8","slug":"151362355119-meja-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठौली में युवक ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कठौली में युवक ने लगा ली फांसी
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने दी जान
0 फुफेरा भाई वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांग रहा था दो लाख रुपये
0 सुसाइड नोट में लिखा-वीडियो देख उसकी पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा (इलाहाबाद)। यमुनापार में मेजा इलाके के कठौली गांव में फुफेरे भाई की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 23 साल के रामसागर निषाद ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फुफेरा भाई एक लड़की के साथ उसकी अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने और पैसे ऐंठने लगा था। उसी वीडियो को देखकर युवक की नवविवाहित पत्नी ने तीन महीने पहले फांसी लगा ली थी। अब उससे भी दो लाख रुपये मांग रहा था। सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी की तलाश हो रही है।
कठौली गांव में रहने वाले गंगाराम निषाद के दो बेटों में छोटा रामसागर निषाद (23) मजदूरी करता था। सोमवार भोर में उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पता चला तो घर में कोहराम मच गया। खबर मिली तो मेजा रोड चौकी से सब इंस्पेक्टर राजकमल यादव ने वहां आकर शव को फंदे से उतारकर निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला। उसमें रामसागर की तरफ से लिखा था कि वह करछना के सेमरहा में रहने वाले अपने फुफेरे भाई दीपू से परेशान होकर मौत को गले लगा रहा है। दीपू ने एक लड़की के साथ उसकी अश्लील वीडियो मोबाइल फोन पर बना ली थी। वह वीडियो सबको बांटने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठता रहता था। तब रामसागर का ब्याह नहीं हुआ था। पांच जून को सेमरहा की पूजा के साथ रामसागर का ब्याह किया गया था। 13 सितंबर को नवविवाहिता पूजा ने फांसी लगा ली थी। सुसाइड नोट में रामसागर ने लिखा है कि फुफेरे भाई दीपू ने वही वीडियो उसकी पत्नी को दिखा दिया था जिसके बाद उसने फांसी लगा ली थी।
पत्नी की आत्महत्या के बाद अब दीपू उससे भी दो लाख रुपये मांग रहा था। धमकाता था कि पैसे नहीं दिए तो वीडियो व्हाट्स एप पर वायरल कर देगा। रामसागर ने लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार फुफेरा भाई है। इस सुसाइड नोट को देखने के बाद पुलिस ने सेमरहा में आरोपी दीपू के घर छापा मारा लेकिन वह हाथ नहीं आया। उसके परिजनों ने पुलिस से कहा कि वह तो अभी नाबालिग है। वह कैसे वीडियो बनाकर धमका सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।