{"_id":"5a10942a4f1c1bf4688bc093","slug":"151103605514-phoolpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो फूलपुर-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो फूलपुर-
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारदार हथियार से महिला की हत्या
पत्थर से चेहरा कुचला, हाथ-पैर काटे
0 फूलपुर के खंसार गांव में वारदात से सनसनी, सामूहिक बलात्कार की आशंका
0 मौके से पुलिस को पुवाल के ढेर में चप्पल, कान की बाली व सिर के बाल मिले
अमर उजाला ब्यूरो
फूलपुर।
फूलपुर के खंसार गांव में शुक्रवार रात एक महिला की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। हाथों और पैरों को काटा गया था। उसके चेहरे पर वजनी पत्थर से प्रहार किया गया था। महिला की स्थिति और अस्त व्यस्त कपड़ों से आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ सामूहिक दुराचार भी किया गया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी के बाद पुलिस पहुंची। फिलहाल, अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
खंसार गांव में शनिवार सुबह लोगों ने एक महिला की क्षतविक्षत लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद महिला की शिनाख्त स्व. रामचंद्र भारतीय की पत्नी सीता देवी (40) के रूप में हुई। कातिलों ने सीता के शव पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। हाथ और पैरों को काट दिया गया था। शरीर के कई टुकड़ों को पुलिस ने आसपास से इकट्ठा किया। उसके चेहरे पर भारी पत्थर से प्रहार भी किया गया था, जिससे उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। पास में ही पुवाल के ढेर में सीता की चप्पल, कान की बाली और सिर के बाल मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। सीता के पति की करीब दस वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके एक बेटा 17 साल का धीरज है। वह इस समय सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि सीता के घरवालों ने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है। सीता के जेठ सत्यनारायण की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पता चला है कि सीता अकेली रहती थी। कुछ लोगों का उसके घर आना जाना था। उन लोगों के बारे में तहकीकात की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को उठाया भी गया है। घटना की सूचना पर एसपी गंगापार सुनील कुमार, सीओ जीतेंद्र गिरी के साथ ही फोरेंसिक टीम भी फील्ड यूनिट के साथ वैज्ञानिक मनीषा सिंह, सहायक जाकिर हुसैन के साथ मौके पर पहुंची और जरूरी सैंपल लिए।
विज्ञापन
घर से 300 मीटर दूर मिली लाश
सीता का शव उसके घर से तकरीबन 300 मीटर दूर मिला है। पुलिस का कहना है कि अगर वह रात में वहां तक गई तो किसी परिचित के साथ ही गई होगी या किसी परिचित के बुलाने पर गई होगी। पुलिस को कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी मिले हैं। उनकी भी पड़ताल हो रही है।
नौटंकी के लाउडस्पीकर में दब गई सीता की चीखें
घटना वाली रात खंसार गांव में ही एक व्यक्ति के यहां नौटंकी का कार्यक्रम चल रहा था। लाउडस्पीकर की तेज आवाज का भी फायदा हत्यारों को मिला। सीता देवी की जिस बेरहमी से हत्या की गई है, वह निश्चित ही चीखी चिल्लाई होंगी, लेकिन लाउडस्पीकर की आवाज की वजह से लोगों को कुछ पता नहीं चल सका।
बहन के मरने के बाद की थी जीजा से शादी
सीता देवी के पति रामचंद्र की पहली शादी सीता की बहन के साथ हुई थी, लेकिन बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। दोनों से दो बेटी सुनीता, सुंदरी एवं एक बेटा बबलू है, सभी ननिहाल में रहते हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद रामचंद्र ने अपनी साली सीता के साथ दूसरी शादी कर ली। उससे एक बेटा धीरज (17) है, जो सूरत में रहकर नौकरी करता है। सीता ने इस समय बस्ती से अलग मुबारकपुर रोड के पास घर बना लिया था। पास में ही जेठ, देवर भी रहते है। ग्रामीणों के मुताबिक पति की मौत के बाद से सीता अपने घर में अकेली रहती थी।