फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आईटीआई के छात्र की हत्या

आईटीआई के छात्र की हत्या

Sat, 21 Oct 2017 09:46 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई के छात्र की हत्या
मांडा में आईटीआई के छात्र का कत्ल
विज्ञापन

- बुधवार से था लापता, जंगल में मिला शव, गोली मारी और धारदार हथियार से भी हमला
अमर उजाला ब्यूरो
मांडा रोड/मांडा (इलाहाबाद)।
यमुनापार के मांडा इलाके में आईटीआई छात्र अंकित कुमार सिंह की धारदार हथियार और गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बुधवार शाम से लापता था। शनिवार सुबह उसका शव जंगल में मिला तो कत्ल का पता चला। मौके पर छानबीन के बाद पुलिस ने शव को चीरघर भेज दिया। पिता ने दो लोगों पर शक जताया है। हालांकि, मुकदमा अज्ञात के खिलाफ लिखा गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

देवा दशवार गांव निवासी फुलेल सिंह का पुत्र अंकित कुमार सिंह (21) मांडा आईटीआई से कंप्यूटर कोर्स कर रहा था। शुक्रवार सुबह उसका शव मांडा से लगभग एक किलोमीटर दूर मांडा-बरौंधा मार्ग पर लाल बहादुर शास्त्री पालीटेक्निक कालेज के पास जंगल में मिला। उसका बायां हाथ तेज धारदार हथियार से कटा गया था। कनपटी पर भी चोट के निशान थे। आशंका है कि उसकी कनपटी पर गोली मारी गई थी। शरीर पर कमीज नहीं थी। चप्पल पास में ही पड़े थे। खबर फैली तो वहां भीड़ लग गई। अंकित के भी परिवार के लोग वहां रोते-कलपते पहुंच गए। मांडा पुलिस भी पहुंची। परिजनों ने बताया कि अंकित बुधवार शाम से लापता था। वह नॉनवेज खाने का मसाला लेने बाजार को निकला था। फिर घर नहीं लौटा। वह दो भाई और दो बहनों में छोटा था। बड़ा भाई चेन्नई में नौकरी करता है। पिता फुलेल सिंह पहले प्राइवेट फर्म में नौकरी करते थे। करीब साल भर से वह घर पर रहकर खेती करने लगे। पिता ने गांव के दो लोगों पर कत्ल का शक जताया है। उन दोनों ने दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें 13 नवंबर को पेशी होनी है। हालांकि, कत्ल का केस अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखाया गया है। पुलिस शव को चीरघर भेजकर छानबीन कर रही है। अंकित की हत्या से उसके घर में मातम पसरा है। मां पार्वती देवी विलाप करते हुए बेसुध हो गई।
विज्ञापन


फोटो
205-लाश मिलने के बाद जांच करती पुलिस।
206-मौके पर लोगों की जुटी भीड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed