फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   करछना में भूमाफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा

करछना में भूमाफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा

Thu, 31 Aug 2017 08:19 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
करछना में भूमाफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा
भूमाफिया के कब्जे से खाली कराई चार हजार बीघे जमीन
विज्ञापन

0 करछना कछारी इलाके में प्रशासन ने चलाया अभियान
0 मुक्त कराई पौने दो अरब रुपये से अधिक की सरकारी भूमि
अमर उजाला ब्यूरो
करछना/नैनी।
करछना तरहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करके की जा रही खेती पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। करछना के रामपुर उपरहार कछार, सेमरहा कछार, खजुरवल कछार व गड़ैला कछार की लगभग चार हजार बीघे से अधिक (963 हेक्टेयर) सरकारी जमीन को भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराया गया। खाली कराई गई जमीन की कीमत लगभग एक अरब 75 करोड़ 20 लाख बताई जा रही है।
डीएम संजय कुमार के निर्देश पर एसडीएम करछना विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई से भूमाफिया में खलबली मच गई। ग्रामीण क्षेत्र में दिन भर चली कार्रवाई में खजुरवल गांव में 279 हेक्टेयर, सेमरहा कछार में 88 हेक्टेयर, रामपुर कछार में 108 हेक्टेयर, गड़ैला में 489 हेक्टेयर जमीन दबंगों के कब्जे से मुक्त कराते हुए 22 से 25 लोगों के विरुद्ध लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। खाली कराई गई जमीन पर भूमाफिया हर साल चार करोड़ से अधिक की कमाई कर रहे थे। इस जमीन पर कब्जा करने वाले वर्ष भर में एक फसल परवल, सरसों या चने की खेती करते हैं। भूमाफिया इस जमीन को 10 हजार रुपये प्रति बीघे की दर से किराए पर देते हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे। कार्रवाई में हजारों बीघे में लगी परवल की फसल और झुग्गी झोपड़ियों को उजाड़कर प्रशासन ने कब्जा हटा दिया। एसडीएम करछना ने बताया कि अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कड़ी कार्र्रवाई की जाएगी। इन जमीनों पर सरकारी बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें इन जमीनों पर कब्जा करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed