{"_id":"598dcd734f1c1b47768b45b1","slug":"150246540410-meja-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजा में पानी भरे गड्ढे में गिरने से मासूम की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेजा में पानी भरे गड्ढे में गिरने से मासूम की गई जान
Updated Fri, 11 Aug 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉवर प्रोजेक्ट के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत
0 मेजा में चार माह पहले गड्ढा खोद बिछाई गई थी पाइप लाइन
0 गड्ढा नहीं भरा जाने से हादसा, ग्रामीणों में है भारी आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा (इलाहाबाद)। यमुनापार इलाके में मेजा के भटौती गांव में गड्ढा एक मासूम के लिए काल बन गया। मेजा पावर प्रोजेक्ट की ओर से गड्ढा खोदा गया लेकिन उसे भरा नहीं गया नतीजतन गुरुवार रात पांच साल का बच्चा खेलते हुए उस गड्ढे के पानी में डूब गया। गुस्साए लोगों ने विरोध में चक्काजाम की कोशिश की।
बिजौरा गंगा घाट से कोहड़ार में स्थापित हो रहे मेजा पॉवर प्रोजेक्ट के लिए पानी पहुंचाने के लिए गड्ढे खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई है। नियम के तहत पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढों को ढक देना चाहिए था लेकिन संबंधित कंपनी ने ऐसा नहीं किया। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर गया। भटौती कोनिया गांव के बाबूराम निषाद के दो बेटों में छोटा बजरंगी (5) बृहस्पतिवार रात घर के बाहर खेलते हुए ऐसे ही एक पानी भरे गड्ढे तक पहुंच गया। वह गड्ढे में गिरकर पानी में डूब गया। उधर, बजरंगी देर तक नहीं नजर आया तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। खोजबीन के दौरान किसी की नजर पानी भरे गड्ढे की तरफ गई। पानी में बजरंगी उतराता नजर आया। पता चला तो परिवार और मुहल्ले के लोग वहां जुट गए। बजरंगी को बाहर निकाला गया लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार में कोहराम मच गया। मां सीता देवी रोते-रोते बेसुध हो गई। ग्रामीणों में एनटीपीसी के ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गुस्साए लोगों ने भटौती के पास चक्काजाम की भी कोशिश की मगर किसी तरह पुलिस अफसरों ने समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।