वंदे भारत की चपेट में आया युवक, मौत
प्रयागराज। बक्शी बांध क्रॉसिंग पर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। भारत भारतीय (40) पुत्र लालता प्रसाद बक्शीबांध के पास का रहने वाला था। वह बिजली मिस्त्री था। शनिवार सुबह 11.30 बजे के करीब वह क्रॉसिंग पार कर रहा था, तभी वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी दो बेटियां खुशी व सौम्या और एक बेटा वंश है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम है।