फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   साइबर जालसाजों ने छात्र के खाते से उड़ाई रकम

साइबर जालसाजों ने छात्र के खाते से उड़ाई रकम

Tue, 15 Jan 2019 01:53 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
साइबर जालसाजों ने छात्र के खाते से उड़ाई रकम
प्रयागराज। साइबर जालसाजों ने एक छात्र के खाते से करीब 18 हजार रुपये उड़ा दिए। कर्नलगंज के छोटा बघाड़ा निवासी अतुल सिंह पुत्र एसआर सिंह किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। उसने पुलिस को बताया कि 26 नवंबर को पहले अपने साथी को गूगल पे के जरिए करीब तीन हजार रूपये ट्रांसफर किए लेकिन रकम उस तक नहीं पहुंची। उसने कस्टमर केयर का नंबर ऑनलाइन खोजकर उस पर फोन किया। यहीं से वह जालसाजों के चंगुल में जा फंसा।
विज्ञापन


अतुल के मुताबिक उसने जिसे गूगल पे का आफीशियल नंबर समझा वह फेक था। उसने जालसाजों के बताई प्रक्रिया पूरी कर दी। जिसका फायदा उठाते हुए जालसाज ने उसकी आड़ में बैंक के लिंक खाते से 18,333 रूपये उड़ा दिए। पैसा कटने का मैसज आने पर उसके होश उड़ गए। बैंक में पता लगाने पर खाते से रूपये आरटीजीएस किए जाने की बात मालूम चली। अतुल ने जालसाजी की बात पुलिस को बताई लेकिन जालसाज के बारे में मालूम नहीं चल सका। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रविवार को अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अब आरटीजीएस हुए खाते के जरिए जालसाजों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


ऑनलाइन नबंर खोजने से करें परहेज
पिछले कुछ माह के भीतर ही ऐसे तमाम मामले प्रकाश में आ चुके जिसमें गूगल के जरिए कस्टमर केयर नंबर खोजने वाले जालसाजी के शिकार बन गए। पुलिस के मुताबिक साइबर दुनिया में सक्रिय जालसाजों ने कई जानी मानी कंपनियों के नाम से अपना पेज बना रखा है। जैसे ही कोई व्यक्ति गूगल के जरिए ऐसे नंबरों की खोज करता है, जालसाज उसे अपने चंगुल में फांस लेते हैं। ऐसे जालसाजों से बचने के लिए गूगल से कस्टमर नंबर खोजने के बजाए सर्विस सेंटर से नंबर हासिल करके उसकी ही मदद लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed