{"_id":"5c228ea2bdec22570b2fd1ed","slug":"141545768610-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्\nध हाल में फार्मासिस्\nट की मौत, डॉक्टर समेत दो पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग् ध हाल में फार्मासिस् ट की मौत, डॉक्टर समेत दो पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। धूमनगंज स्थित अस्पताल में 10 दिन पहले संदिग्ध हाल में फार्मासिस्ट की मौत के मामले में डॉक्टर व उनके अज्ञात साथियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
नवल सिंह(19)मूल रूप से फतेहपुर के धाता स्थित सिहारी पट्टी का रहने वाला था। वह करीब एक महीने से मुंडेरा स्थित नारायण स्वरूप अस्पताल में बतौर फार्मासिस्ट काम कर रहा था। 14 दिसंबर को संदिग्ध हाल में उसकी मौत हो गई। पिता सज्जन सिंह का आरोप है कि सुबह 10 बजे के करीब उनके पास अस्पताल से फोन आया। बताया गया कि बेटे की हालत काफी गंभीर है। उन्होंने शहर में रहने वाले अपने एक पिरिचित को अस्पताल भेजा तब तक नवल की मौत हो चुकी थी। अस्पताल वालोें ने एंबुलेंस से शव गांव भेजवा दिया। यहां अंतिम संस्कार के लिए जाते वक्त घरवालों ने सिर व गले पर चोट के निशान देखे। पिता की मानें तो गले पर नाखून से खरोंचने के निशान थे।
इसके बाद उन्होंने धाता पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत की बात सामने आई है। इसके बाद सोमवार को वह धूमनगंज थाने पहुंचे और तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव शरण व उनके अज्ञात साथियों पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।