फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अवैध हथियारों की तस्करी में सिक्योरिटी गार्ड बंदी

अवैध हथियारों की तस्करी में सिक्योरिटी गार्ड बंदी

Wed, 01 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
अवैध हथियारों की तस्करी में सिक्योरिटी गार्ड बंदी
अवैध असलहों की तस्करी में सिक्योरिटी गार्ड बंदी
विज्ञापन

0 एसटीएफ ने दबोचा, पांच पिस्टल बरामद, एमपी से लाया था हथियार
0 झूंसी के प्रतिष्ठित शोध संस्थान में है तैनात, छात्र नेता भी है ग्राहक
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। एसटीएफ ने अवैध असलहों की तस्करी में एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच देशी पिस्टल और मैग्जीन बरामद की है। वह बिहार से हथियार लाकर यहां अपराधियों के अलावा बिगड़ैल छात्रों को बेचता था। अब तक वह तीन सौ से ज्यादा अवैध पिस्टल शहर में बेच चुका था।
एसटीएफ इलाहाबाद यूनिट के इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह कर्नलगंज पुलिस के साथ इंडियन प्रेस चौराहे पर घेरकर असलहा तस्कर को दबोचा। उसके पास एक बैग था जिसे जब्त कर तलाशी ली गई तो प्वाइंट 32 बोर के पांच पिस्टल के साथ आठ मैगजीन मिली। उसके पास मोबाइल फोन, निर्वाचन कार्ड और 12 सौ रुपये भी मिले। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम भीम शंकर पाठक और मेजा में कोना भटौती गांव बताया। एसटीएफ के डीएसपी प्रवीण सिंह चौहान के मुताबिक, पूछताछ में भीम शंकर ने बताया कि वह झूंसी के हरिश्चंद्र शोध संस्थान में लगभग 15 साल से सिक्योरिटी गार्ड है।
विज्ञापन

वह एक तस्कर से संपर्क में आने के बाद करीब चार साल से मध्य प्रदेश के खंडवा जनपद से पिस्टल की तस्करी करने लगा। वह खंडवा में भोला और जगत से 12 हजार रुपये में पिस्टल खरीदने के बाद यहां 25 हजार रुपये में बेचता रहा है। अब तक वह करीब 150 अवैध पिस्टल इलाहाबाद में बेच चुका है। भीम शंकर ने यह भी कुबूला कि उससे कई छात्र नेताओं ने भी पिस्टल खरीदी। विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज के तमाम छात्रों ने उससे पिस्टल ली है। मंगलवार को भी वह एक छात्र नेता को ही पिस्टल देने जा रहा था तभी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। ऐसे में समझा जा सकता है कि हॉस्टलों में होने वाली फायरिंग के पीछे अवैध हथियारों की लगातार आ रही खेप है। पिछले दिनों बसपा नेता राजेश यादव को भी ताराचंद्र हॉस्टल के सामने ऐसे ही किसी अवैध हथियार से गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed