{"_id":"5ca27962bdec221468052632","slug":"131554151778-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर रत्ना रेस्टोरेंट के मालिक मोबाइल पर धमकी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सागर रत्ना रेस्टोरेंट के मालिक मोबाइल पर धमकी, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सागर रत्ना रेस्टोरेंट के मालिक को धमकी, एफआईआर
मोबाइल नंबर के आधार पर दर्ज हुई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बालसन चौराहे पर सागर रत्ना रेस्टोरेंट के मालिक को मोबाइल पर फोन पर पैसों के लिए धमकी दी गई। एक नंबर से कॉल कर उनसे पैसे मांगे गए। न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। रविवार को जार्जटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रविवार को ही पुलिस ने रेस्टोरेंट में बमबाजी करने वालों को गिरफ्तार किया था। बमबाजी करने वालों और फोन करने वालों में कनेक्शन की तलाश की जा रही थी।
सागर रत्ना रेस्टोरेंट बालसन के मालिक सुनील अथवानी सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग पर रहते हैं। करीब दो महीने पहले उनके मोबाइल पर किसी ने कॉल कर धमकी दी थी। उन्हें पैसे देने को कहा गया था। न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। सुनील ने इस मामले को मौखिक रूप से पुलिस को बताया लेकिन, रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई। इसके बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह में उनके रेस्टोरेंट में लड़कों ने धुआंधार बमबाजी कर दी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई और रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सुनील ने धमकी की रिपोर्ट भी जार्जटाउन थाने में दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि दोनों घटनाओं का कनेक्शन ढूंढा जा रहा है। संभव है कि जिन लड़कों ने बमबाजी की थी, धमकी भी उन्होंने ही दी हो। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
खुलेआम चल रही थी फड़, छह गिरफ्तार
प्रयागराज। कीडगंज में लेबर चौराहे के पास 31 मार्च को पुलिस ने खुलेआम जुआ खेलते राजू, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, राज नरायण, शंकर और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि उनेक पास से तकरीबन दस हजार रुपये बरामद किए गए।