फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पिटाई से शिक्षक का कान फटा, प्रबंधक पर आरोप

पिटाई से शिक्षक का कान फटा, प्रबंधक पर आरोप

Sat, 28 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से शिक्षक का कान फटा, प्रबंधक पर आरोप
पिटाई से दिव्यांग शिक्षक का कान फटा
विज्ञापन

0 सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज सैदाबाद के प्रबंधक पर आरोप
0 दोनों पक्षों ने हंडिया थाने में एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सैदाबाद में एक दिव्यांग शिक्षक को बुरी तरह से पीटा गया। मारपीट में उनका काट फट गया। शिक्षक ने सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज सैदाबाद के प्रबंधक राजेश कुमार मिश्र और उनके पुत्र प्रवेश मिश्र पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचती, इससे पहले दोनों आरोपी मौके से भाग गए। शिक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने हंडिया थाने में प्रबंधक और उनके पुत्र के खिलाफ विद्यालय में घुसकर मारपीट करने की तहरीर दी है। वहीं प्रबंधक की ओर से भी शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में हिंदी के सहायक अध्यापक प्रमोद ने बताया कि 29 जुलाई को उनकी एलटी ग्रेड की परीक्षा है। वह खाली समय में स्कूल में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान प्रबंधक का बेटा प्रवेश मिश्र अचानक स्कूल पहुंचा और उनसे कुछ निजी काम के लिए कहने लगा। इस पर प्रमोद ने परीक्षा का हवाला देते हुए काम सोमवार को करने की बात कही। प्रमोद का आरोप है कि इसके बाद प्रबंधक का बेटा लौट गया और अपने पिता राजेश मिश्र के साथ दोबारा आया। इस बार दोनों ने उनकी बुरी तरह पिटाई की, जिससे उनका कान फट गया। शिक्षक ने मारपीट के दौरान अपनी सोने की चेन और 2070 रुपये गायब होने का भी आरोप प्रबंधक और उसके बेटे पर लगाया है। उधर, पता चला है कि प्रबंधक की ओर से भी हंडिया थाने में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


शिक्षक संघ ने डीएम, डीआईओएस से की कार्रवाई की मांग
दिव्यांग शिक्षक की पिटाई की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने डीएम और डीआईओएस से आरोपी प्रबंधक और उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांग शिक्षक की पिटाई करने वाले प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई हो इस बात को लेकर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर उनके संघ की ओर से पहले प्रस्तावित धरने में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय ने शिक्षक की पिटाई करने वाले प्रबंधक को गिरफ्तार करने की मांग की है। शिक्षक नेता डॉ. शैलेष कुमार पांडेय ने शिक्षक को सुरक्षा और प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज करने वाली पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed