{"_id":"5a1857b24f1c1b4e718b5501","slug":"121511544754-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित हत्याकांड की जांच सीबीआई के सुपुर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ललित हत्याकांड की जांच सीबीआई के सुपुर्द
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
ललित हत्याकांड की जांच सीबीआई के सुपुर्द
0 असली गुनहगारों को बचाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में एक वर्ष पूर्व हुई व्यवसायी ललित वर्मा की हत्या की जांच हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है। मामले की जांच कर रही स्थानीय पुलिस को कोर्ट ने हत्याकांड से जुड़ी फाइलें और अन्य दस्तावेज सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है। मृतक ललित के पिता विनोद वर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति एसके गुप्ता और न्यायमूर्ति राजीव मिश्र की खंडपीठ ने दिया है।
याचिका में कहा गया है कि दिसंबर 2016 में ललित वर्मा की सिविल लाइंस में बिशप जॉनसन स्कूल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके साथ मौजूद चचेरे भाई विक्रम को भी गोली लगी थी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व बसपा विधायक पूजा पाल, मुकेश केसरवानी, राजेश त्रिपाठी, पृथ्वीपाल आदि को नामजद किया था।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को क्लीन चिट दे दी और घायल चचेरे भाई विक्रम तथा दो अन्य को ही हत्या का गुनहगार मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह सभी इस वक्त नैनी जेल में बंद है। याची का कहना है कि पुलिस जानबूझकर असली गुनहगारों को बचा रही है। साक्ष्यों से छेड़छाड़ की जा रही है। स्थानीय पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। कोर्ट ने मामले की जांच करने का सीबीआई को आदेश दिया है।