फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   वकील की हत्या का खुलासा

वकील की हत्या का खुलासा

Sun, 11 Jun 2017 09:35 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
वकील की हत्या का खुलासा
युवती ने बर्थडे पार्टी के बहाने
विज्ञापन

बुलाकर कराई वकील की हत्या

0 पुलिस हिरासत में कुबूली सच्चाई, आरोपियों की तलाश में दबिश
0 शनिवार को उतरांव में कुएं में मिला था वकील का शव
अमर उजाला ब्यूरो
उतरांव (इलाहाबाद)।
वकील विजय कुमार गुप्ता की हत्या का खुलासा हो गया। हत्या की वजह चका गांव की ही एक युवती है। शनिवार देर रात उसने पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। इसके बाद छोटे सिंह समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत वकील के मोबाइल पर तीन जून की रात चका गांव की एक युवती की आखिरी काल आई थी। उस युवती को शनिवार शाम ही पूछताछ के लिए थाने बुला लिया गया था। पुलिस हिरासत में युवती ने स्वीकार कर लिया है कि वकील को खुद उसने ही बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया था। शुरू में तो वह रात में नहीं आ रहा था, लेकिन बाद में समोधीपुर के पास पुलिया पर पहुंच गया। कुछ ही देर में वहां छोटे सिंह और उनके चार अन्य साथी भी पहुंच गए। वहीं पर विजय के सिर पर छोटे सिंह और उनके साथियों ने लाठी-डंडों से कई वार किए और विजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्हीं लोगों ने वकील के शव को पास के कुएं में फेंक दिया था। वही लोग वकील की बाइक भी ले गए थे। सीओ हंडिया ने बताया कि युवती ने छोटे सिंह सहित चार लोगों के हत्या में शामिल होने की बात कही है। युवती और आरोपियों का आमना-सामना कराने पर हत्या को लेकर स्थिति साफ होगी। फिलहाल, हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तारी करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


युवती भी हत्या में शामिल
थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने मृतक को फोन करके बुलाया था। इसी वजह से उसे भी हत्या आरोपी में शामिल किया जाएगा। छोटे सिंह तथा चार अन्य लोगों का हत्या आरोपी बनना तय है। फिलहाल गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या की वजह मृतक के कीडगंज कार्यालय में मिला आपत्तिजनक सामान भी है। वकील के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनके कार्यालय का ताला तुड़वाया था। वहां पर आपत्तिजनक सामान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर कुचलने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार विजय गुप्ता की हत्या लाठी और डंडों से सिर कुचलने से हुई है। उनके सिर में चार स्थान पर चोटें हैं। दो चोट सिर के आगे और दो चोट सिर के पीछे के हिस्से लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed