{"_id":"8b897df4088d10ed658e18820d26e6bc","slug":"12-crown-in-the-temple-break-the-lock-and-stole-shankargarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकरगढ़ में मंदिर का ताला तोड़ चुराए 12 मुकुट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शंकरगढ़ में मंदिर का ताला तोड़ चुराए 12 मुकुट
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार में शंकरगढ़ कस्बा स्थित पीपलेश्वर रामजानकी मंदिर में चोरों ने बीती रात मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चांदी-सोने का मुकुट चुरा लिया। चोर मंदिर में रखी दान पेटियां भी उठा ले गए। बताया गया कि मंदिर से चोरों ने करीब दो लाख कीमत के आभूषण चुरा लिए। सीओ बारा भी पुलिस के साथ वहां पहुंचे। फील्ड यूनिट के साथ डॉग स्कवॉयड को वहां बुलाया गया। मंदिर में चोरी पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि 48 घंटे में चोरी का खुलासा न हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
शंकरगढ़ कस्बे में महिला चिकित्सालय परिसर स्थित पीपलेश्वर रामजानकी मंदिर में बुधवार रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर हाथ मार दिया। बदमाशों ने भगवान हनुमान की पंचमुखी मूर्ति के पांच मुकुट सहित गणेश-लक्ष्मी, पार्वती, लक्ष्मण, दुर्गा, राधा, कृष्ण आदि की मूर्तियों के 12 चांदी-सोने के मुकुट चोरी कर लिए। मंदिर में रखी दो दान पेटियों को को बाहर ले जाने के बाद तोड़कर उसमें भरे पैसे निकाल लिए। पार्षद सुजीत केसरवानी ने बताया कि मंदिर के स्थापना के दौरान वर्तमान चेयरमैन अनुपमा वैश्य के श्वसुर सतीस वैश्य ने कस्बे के लोगों से मिलकर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की थी।
मंदिर में चोरी की खबर पाकर सीओ बारा कुलभूषण ओझा भी पहुंचे। एसओ शंकरगढ़ दिनेश यादव का कहना है कि मंदिर से करीब तीन किलो चांदी के मुकुट चोरी हुए हैं। चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पूछताछ के लिए आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। मंदिर में चोरी से बजरंग दल, विहिप, शिवसेना कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में शराबियों और जुआरियों को जमघट लगा रहता है।