{"_id":"5cdc6a8bbdec22074d53bb6f","slug":"11557949067-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हतथे चढ़ा 25 हजार का इनामिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रयागराज। हत्या के मामले में वांछित 25 हजार का इनामिया बदमाश निजाम अहमद शिवकुटी पुलिस की गिरफ्तार में आ गया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हुई है। 25 मार्च को शिवकुटी मोहल्ले के मेंहदौरी में मामूली विवाद के बाद आरोपी निजाम ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से एक ई-रिक्शा चालक मो कासिम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद वह फरार हो गया। उसके बाद से ही वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी तलाश में पुलिस कई जगह छापेमारी कर चुकी लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। बुधवार को इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह की अगुवाई में चेकिंग टीम को उसके शिवकुटी इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेरेबंदी कर ली। पुलिस ने उसके पास से कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।