फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   युवक का पैर काटने की कोशिश करने वालों ने डाली सरेंडर अर्जी

युवक का पैर काटने की कोशिश करने वालों ने डाली सरेंडर अर्जी

Fri, 03 Aug 2018 01:11 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
युवक का पैर काटने की कोशिश करने वालों ने डाली सरेंडर अर्जी
बेरहमी के आरोपी पिता-पुत्रों ने डाली सरेंडर अर्जी
विज्ञापन

धूमनगंज के भीटी में दिया था खौफनाक घटना को अंजाम
पड़ोस का अकरम व उसके तीन बेटे हैं मुख्य आरोपी
अतीक का करीबी गुलफुल भी है मामले में नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज के भीटी में युवक का आरी से पैर काटने की कोशिश करने के आरोपियों तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच सकी। उधर, मुख्य आरोपी पिता व उसके तीन बेटे कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में हैं। हालांकि धूमनगंज पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। धूमनगंज के भीटी असदुल्लाहपुर में 29 जुलाई को दबंगों ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया था। यहां के निवासी माजिद को जमकर पीटने के बाद उसका पैर आरी से काटने की कोशिश हुई थी। हमलावरों ने दर्जनों राउंड फायरिंग भी की थी। पुलिस ने मौके से दर्जनों खोखों के साथ ही आरी भी बरामद की थी। मामले में घायल माजिद के मामा अली अकबर ने पड़ोसी अकरम व उसके बेटों अफान, सलमान, कबनैन के अलावा गुड्डू, लखनपुर प्रधान आलमदार व गुलफुल उर्फ रफीक प्रधान को नामजद कराया था। गुलफुल पूर्व सांसद अतीक का करीबी है और उसका नाम चिह्नित भूमाफिया की सूची में भी शामिल है। माजिद का अब भी इलाज चल रहा है। चार दिन बीतने को हैं लेकिन, अब तक वारदात का एक भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। घटना के बाद से ही अकरम परिवार सहित घर छोड़कर फरार है। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के घर भी दबिश दी लेकिन, उसका व उसके बेटों का कुछ पता नहीं चला। उधर बृहस्पतिवार को पता चला कि अकरम व उसके तीनों बेटे कोर्ट में सरेंडर की तैयारी मेें हैं। इसके लिए उन्होंने अपने वकील के माध्यम से अर्जी दी है।


पुलिस की निष्क्रियता का उठाते हैं फायदा
गंभीर मामलों के आरोपी अक्सर पुलिस की निष्क्रियता का फायदा उठाते हैं और कोर्ट में सरेंडर कर देते हैं। हाल में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुुंच सकी और आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। सूत्रों की मानें तो कई बार पुलिस बहुत कोशिशों के बाद भी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाती तो कई बार सांठगांठ के चलते वह आरोपियों को सरेंडर करने का खुद ही मौका दे देती है। नैनी में शिवम हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत अन्य ने भी इसी तरह सरेंडर कर दिया था। धूमनगंज में सोनू हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुख्य आरोपी सोनू पासी व दो अन्य आरोपियों ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed