{"_id":"5b183b044f1c1ba96e8b6a81","slug":"11528314628-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. बंसल के हत्यारों की गिरफ्तारी की फिर उठी मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. बंसल के हत्यारों की गिरफ्तारी की फिर उठी मांग
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. बंसल के हत्यारों की गिरफ्तारी की फिर उठी मांग
डॉ. वंदना बंसल ने एसएसपी से मिलकर रखी बात
एसएसपी बोले- नए सिरे से कराई जाएगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक और शहर के जाने माने सर्जन डॉ. एके बंसल के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग एक बार से उठी है। डॉक्टर की पत्नी डॉक्टर वंदना बंसल ने एसएसपी से मिलकर हत्याकांड के खुलासे की मांग की है। एसएसपी ने भी आश्वासन दिया है कि मामले की जांच जल्द ही फिर से नए सिरे से शुरू कराई जाएगी।
डॉ. बंसल की 12 जनवरी 2017 को उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह जीवन ज्योति अस्पताल में स्थित अपने चैंबर में बैठकर मरीज देख रहे थे। शूटरों ने बाई कनपटी पर पिस्टल सटाकर तीन गोलियां मारी थीं। शाम करीब पौने सात बजे हुई इस घटना को अंजाम देकर शूटर आसनी से निकल भागे थे। जांच में क्राइम ब्रांच समेत एसटीएफ भी लगी लेकिन, हत्यारों का कोई सुराग आज तक पुलिस हासिल नहीं कर सकी। हजारों लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस टीमें आज तक यह नहीं पता कर सकी हैं कि हत्या के पीछे वजह क्या रही। प्रदेश भर को हिला देने वाले इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी एसटीएफ भी नहीं सुलझा सकी। घटना को लगभग डेढ़ साल बीतने को हैं लेकिन पुलिस के पास आज तक हत्यारों का कोई भी क्लू नहीं है। नए एसएसपी के आने के बाद एक बार फिर से हत्याकांड के खुलासे की मांग उठी है। डॉ. बंसल की पत्नी डॉ. वंदना बंसल ने पिछले दिनों एसएसपी नितिन तिवारी से मुलाकात कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। उन्होंने पति के हत्यारों और इसकी साजिश रचने वालों को बेनकाब करने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई। इस पर एसएसपी ने इस हत्याकांड से जुड़ी तमाम बातों की जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होेंने डॉ. वंदना को आश्वासन दिया कि मामले के खुलासे के लिए जल्द ही नए सिरे से जांच कराई जाएगी।