फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सिविल लाइंस स्थित व्यवसायिक कांप्लेक्स में आग

सिविल लाइंस स्थित व्यवसायिक कांप्लेक्स में आग

Sun, 17 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित व्यवसायिक कांप्लेक्स में आग
व्यवसायिक कांप्लेक्स में आग से हड़कंप
विज्ञापन

लाखों का नुकसान, दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में एमजी मार्ग स्थित एक व्यवसायिक कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल पर रविवार की दोपहर आ लग गई। आग से लाखों के फर्नीचर और शेड जलकर खाक हो गया। कांप्लेक्स में दर्जनों दुकानों के होने के कारण दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई थीं। हालांकि आग को फैलने नहीं दिया गया।

एमजी रोड पर मैक्स बिल्डिंग के पीछे एक व्यवसायिक कांप्लेक्स है। तीनों मंजिला इमारत में दर्जनों दुकान और आफिस हैं। तीसरी मंजिल में दोपहर में आग लगी तो हड़कंप मच गया। हालांकि रविवार होने की वजह से अधिकांश दुकानें बंद थीं लेकिन कुछ दुकान और आफिस खुले हुए थे। शोरगुल हुआ तो मौजूद दुकानदार बाहर की ओर भागे। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तीसरी मंजिल पर भारी मात्रा में फर्नीचर रखा हुआ था। उसकी वजह से आग भड़की और शेड तक पहुंच गई। जब तक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पातीं लाखों का फर्नीचर और शेड जलकर खाक हो गया था। जब तक आग बुझाया नहीं गया तब तक वहां अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed