{"_id":"59f205c54f1c1b9e678b7ad4","slug":"11509033413-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेली में दो मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करेली में दो मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Thu, 26 Oct 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली में दो मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
गहनों के अलावा एलईडी टीवी और लैपटाप भी उठा ले गए चोर
इलाहाबाद। करेली के जीटीबी नगर और जेके नगर इलाकों में चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर लाखों के गहने, नकदी तथा अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। एक घर से तो चोर टीवी और लैपटाप आदि सभी चीज उठा ले गए। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जीटीबी नगर के रहने वाले अंसार अहमद 19 अक्टूबर की शाम पांच बजे घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। 20 अक्टूबर की रात 11 बजे जब वह वापस पहुंचे तो देखा ताला टूटा हुआ है। अंदर से चोर आभूषण, 20 हजार रुपये, एलईडी टीवी, लैपटाप समेत सभी मंहगी चीज उठा ले गए थे। इसी तरह जेके नगर निवासी मो. 24 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे घर में ताला लगाकर किसी काम से बाहर निकले। शाम को पांच बजे वापस पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। करीब 80 हजार नकद, एक लाख के जेवर, मोबाइल तथा अन्य सामान गायब थे। रसूलपुर चौकी इंचार्ज उपदेश कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।