फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बेकाबू ऑटो ने मचाया कोहराम, दो हुए घायल

बेकाबू ऑटो ने मचाया कोहराम, दो हुए घायल

Sun, 10 Sep 2017 08:55 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ऑटो ने मचाया कोहराम, दो हुए घायल
बेकाबू ऑटो ने मचाया कोहराम, दो घायल
विज्ञापन

- सप्लाई डिपो से करबला बूथ तक मारी तीन गाड़ियों में टक्कर
इलाहाबाद। तेज रफ्तार बेकाबू ऑटो ने रविवार दोपहर दो किलोमीटर तक कोहराम मचा दिया। उसने एक रिक्शा और तीन गाड़ियों में टक्कर मारी। ऑटो की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। करबला में लोगों ने घेरकर ड्राइवर समेत ऑटो पकड़ा तो उसे खुल्दाबाद थाने ले जाया गया।

रविवार दोपहर करीब दो बजे की बात है। पानी टंकी से चौफटका की तरफ जा रहे ऑटो ने सप्लाई डिपो के निकट कानपुर मार्ग पर स्कूटी सवार छात्र को टक्कर मारी। छात्र तो दूर छिटककर साफ बच गया, लेकिन स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद घबराए ड्राइवर ने ऑटो की रफ्तार बढ़ा दी। चौफटका के निकट उसने एक बाइक में टक्कर मारी। फिर आगे जाकर ऑटो चौफटका रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ गया। ऑटो पुल के छोर पर पहुंचा तभी पहले रिक्शा फिर एक बाइक में भी तेज टक्कर मार दी। बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। वहां भीड़ लग गई। करबला पुलिस बूथ के पुलिसकर्मी आ गए। ऑटो के साथ ही ड्राइवर को पकड़ लिया गया। उन्हें थाने ले जाया गया। चौकी प्रभारी लूकरगंज राकेश राय ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed