फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीटीसी पेपर लीक प्रकरण

बीटीसी पेपर लीक प्रकरण

Thu, 03 Jan 2019 08:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
बीटीसी पेपर लीक प्रकरण
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000

बीटीसी पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी की मौत
गंभीर हालत में पीजीआई ले जाते वक्त रायबरेली में थमी सांसें
तबियत बिगड़ने पर शहर में एसआरएन लाकर कराया गया था भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कौशाम्बी में बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर के पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी आशीष अग्रवाल की मौत हो गई। पांच दिन पहले तबियत बिगड़ने पर उसे कौशाम्बी जेल से लाकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार शाम हालत ज्यादा खराब होने पर उसे पीजीआई ले जाया जा रहा था लेकिन, रायबरेली में उसकी सांसें थम गईं।

सात अक्तूबर को बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर लीक होने के बाद कौशाम्बी में हड़कंप मच गया था। अगले दिन परीक्षा हुई लेकिन बाद में इसे निरस्त कर दिया गया था। 13 अक्तूबर को एसटीएफ ने मामले का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें शहर के बलरामपुर हाउस स्थित महालक्ष्मी अपार्टमेंट निवासी आशीष अग्रवाल व भार्गव प्रिंटिंग प्रेस का मालिक कीडगंज निवासी अरविंद भार्गव शामिल थे। एसटीएफ का दावा था कि परीक्षा नियामक की ओर से पेपर छपवाकर प्रदेश भर के सेंटरों पर पहुंचाने की जिम्मेदारी दीप्ति इंटरप्राइजेज को दी गई थी। इसकी मालकिन दीप्ति अग्रवाल थीं लेकिन पूरा काम पति आशीष अग्रवाल देखता था। आशीष ने पेपर भार्गव प्रेस में छपवाया जहां से पेपर लीक हुआ। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कौशाम्बी जेल में रखा गया था। रिश्तेदारों का आरोप है कि शुगर व हाई ब्लड प्रेशर के मरीज आशीष को समुचित इलाज नहीं मिला जिससे उसकी तबियत बिगड़ती चली गई। 29 दिसंबर को उसे एसआरएन अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां से बुधवार शाम पीजीआई रेफर कर दिया गया। हालांकि रायबरेली पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। रायबरेली में ही पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम शव घर लाया गया। जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। कौशाम्बी जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने बताया कि आशीष की तबियत खराब होने पर उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के पीजीआई रेफर करने पर उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed