फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सराफ का गया 15 लाख का सोना, एफआईआर सिर्फ गाड़ी छिनैती की

सराफ का गया 15 लाख का सोना, एफआईआर सिर्फ गाड़ी छिनैती की

Tue, 31 Jul 2018 01:41 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
सराफ का गया 15 लाख का सोना, एफआईआर  सिर्फ गाड़ी छिनैती की
लाखों के सोने की लूट में गाड़ी छिनैती की एफआईआर
विज्ञापन

0 एसएसपी ने किया दरियाफ्त, इंस्पेक्टर रात में पहुंचे बयान दर्ज कराने को
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कटरा में मनमोहन पार्क के पास सराफ से लूट के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। उनका आरोप है कि स्कूटी में लाखों का सोना भी रखा था। सोमवार को मामला एसएसपी नितिन तिवारी के संज्ञान में आया तो इंस्पेक्टर रात में ही सराफ का बयान लेने घर गए। पुलिस का कहना है कि घटना वाली रात में सराफ ने सिर्फ एक्टिवा लूट का मुकदमा दर्ज कराया था, आभूषणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

बेली रोड के रहने वाले सराफ सुनील कुमार की चौक में आभूषणों की दुकान है। 13 जुलाई की रात सुनील दुकान बंद कर एक्टिवा से घर जा रहे थे। करीब साढ़े दस बजे मनमोहन पार्क के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर गाड़ी से गिरा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, बदमाश गाड़ी लेकर भाग निकले। घटना में सुनील का हाथ भी फ्रैक्चर हो गया था। सुनील ने रात में ही रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि गाड़ी में कुछ सामान था, जिसकी जानकारी वह बाद में देंगे। सुनील का आरोप है कि गाड़ी में करीब आधा किलो सोने के जेवरात भी थे। बाद में उन्होंने विवेचक को इस बात की जानकारी दे दी थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। मामला सोशल मीडिया पर चलने लगा तो एसएसपी को जानकारी मिली। उन्होंने इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह से पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाने को कहा। इंस्पेक्टर रात में ही सुनील के घर बयान के लिए गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि वादी ने घटना वाली रात सोने के आभूषणों का जिक्र नहीं किया था, न ही उनसे बाद में इस बात का जिक्र किया। इस मामले में वह खुद जांच कर रहे हैं। जल्द ही मामला साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed