फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लोहा कारोबारी के पांच गोदाम सीज, डेढ़ लाख नगदी पकड़ी

लोहा कारोबारी के पांच गोदाम सीज, डेढ़ लाख नगदी पकड़ी

Sat, 21 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
लोहा कारोबारी के पांच गोदाम सीज, डेढ़ लाख नगदी पकड़ी
लोहा कारोबारी के पांच गोदाम सीज, डेढ़ लाख नगद बरामद
विज्ञापन

0 सीएम के पोर्टल पर हुई शिकायत, झूंसी में वाणिज्य कर विभाग ने की कार्रवाई
0 करीब सात करोड़ की कर चोरी का अनुमान, पड़ताल के बाद करेंगे वसूली
इलाहाबाद।
मुख्यमंत्री के पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद हरकत में आए वाणिज्य कर विभाग की एसआईवी टीम के अफसरों ने झूंसी में लोहा कारोबारी के यहां बड़ी कर चोरी का मामला पकड़ा है। छापे के दौरान व्यापारी तो मौके से भाग निकला, लेकिन उसके कै श काउंटर से करीब डेढ़ लाख रुपये नगद बरामद किए गए। अफसरों ने व्यापारी के करोड़ों के माल से भरे पांच गोदाम भी सीज कर दिए हैं। अनुमान है कि 14 वर्षों में करीब सात करोड़ रुपये का चूना विभाग को लगाया गया है।
एसआईवी के डीसी दीपक सिंह समेत अन्य अफसरों की टीम ने शुक्रवार को झूंसी के चक हरिहर वन स्थित खान मार्केट में महबूब खान की ओर से संचालित फर्म सेफान खान-सलमान खान स्टील पर छापा मारा। टीम ने पड़ताल के दौरान बड़े पैमाने पर की जा रही वाणिज्य कर चोरी पकड़ी। इस बीच मौका पाकर आरोपी व्यापारी भाग निकला। टीम ने व्यापारी के कैश काउंटर से बिक्री के लगभग 1.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। जिसका कोई लेखा-जोखा मौके पर नहीं मिला। शिकायत थी कि माल बिना रसीद के बेचा जा रहा है। साथ ही अफसरों ने पांच गोदामों में भरे करोड़ों के स्टाक को सीज कर दिया।
विज्ञापन

टीम में शामिल अफसरों के मुताबिक पिछले कई महीनों से लगातार मिल रही शिकायतों की जांच कराने के बाद छापेमारी की गई। अधिकारियों के मुताबिक व्यापारी ने वर्ष 2004 में अपने फर्म का पंजीकरण कराया था। पता चला है कि गलत तथ्यों के आधार पर वह लगातार कर चोरी में लिप्त था। व्यापारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिगरेट-पान मसाला व्यापारी की फर्म का सर्वे
वाणिज्य कर की एसआईवी टीम ने शुक्रवार को बहादुरगंज-चौक क्षेत्र में एक सिगरेट-पान मसाला व्यापारी की फर्म में छापा मारकर सर्वे किया। अफसरों के मुताबिक जांच अभी जारी है। मौके पर बिना कागज के माल मंगाने और बिक्री के प्रमाण मिले हैं। शनिवार को कार्रवाई पूरी कर कर चोरी की रकम का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed