फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ई रिक् शा चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

ई रिक् शा चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Mon, 25 Mar 2019 08:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
ई रिक्
शा चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000

दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या
शिवकुटी के रसूलाबाद में वारदात, ई रिक्शा से बाइक में टक्कर लगने पर ले ली जान
दोनाली बंदूक से झोंक दिया फायर, दो नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बेखौफ हो चले बदमाशों ने सोमवार को एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बाइक में टक्कर लगने के मामूली से विवाद में ई रिक्शा चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर दो लोगों पर नामजद केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
मो. कासिम पुत्र चुन्नू मूल रूप से कटरा का रहने वाला था। ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करने वाला कासिम पिछले पांच सालों से शिवकुटी के रसूलाबाद स्थित हौलीपार मोहल्ले में रहने लगा था। सोमवार सुबह वह कूलर बनवाने जाने के लिए घर से निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अभी वह कुछ दूर ही पहुंचा था कि उसके ई रिक्शे से मोहल्ले में ही रहने वाले निजाम अहमद की बाइक में हल्की सी टक्कर लग गई। इस पर वह कासिम से विवाद करते हुए गालीगलौच करने लगा।
विज्ञापन

कासिम के विरोध करने पर वह घर से लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल लाया और उस पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे कासिम के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उधर आरोपी मौके से भाग निकला। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल हालत में कासिम को बेली अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। तब तक घरवाले भी पहुंच गए। एसआरएन अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवकुटी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के साले की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें निजाम अहमद के साथ ही मनीष साहू शामिल है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘किसी और से हुआ था विवाद’
उधर घरवालों का आरोप है कि मृतक कासिम का विवाद किसी अन्य युवक से हो रहा था। जिसमें जबरन निजाम कूद गया और उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के साले अशफाक की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कासिम ई रिक्शा लेकर जा रहा था तभी रास्ते में बैठे मनीष साहू से हल्की टक्कर लगने से उसका विवाद हो गया। मनीष गालीगलौच करने लगा, जिसका कासिम ने विरोध किया। इसी दौरान वहां निजाम पहुंच गया और मनीष के पक्ष से विवाद करने लगा। इसके बाद उसने फायर झोंक दिया।

तेज आवाज में गाना बजाने पर हुआ विवाद: एसएसपी
उधर घरवालों के बयान से इतर पुलिस का कहना है कि विवाद तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुआ। एसएसपी का कहना है कि मृतक के ई रिक्शे में तेज आवाज में गाना बज रहा था जिसका आरोपी ने विरोध किया। इसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ जिसके बाद उसने फायर झोंक दिया।

बेटे के सामने ले ली पिता की जान
मृतक कासिम की जान उसके बेटे की आंखों के सामने ले ली गई। परिवारवालों ने बताया कि जिस समय वारदात हुई, मौके पर कासिम का बड़ा बेटा हसन मौजूद था। दरअसल हसन को साथ लेकर ही वह ई रिक्शे पर रखकर कूलर बनवाने जा रहा था। उसकी मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। मृतक के तीन बच्चों में बेटे हसन(10) व हुसैन(8) और बेटी जैनब(12) साल की है। उधर, पत्नी व पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।


पुलिस ने क्यों नहीं जमा कराया असलहा?
दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात के बाद शिवकुटी पुलिस भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि जिस बंदूक से फायर कर कासिम की जान ली गई वह लाइसेंसी थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर आचार संहिता लगने के बावजूद पुलिस अब तक इस असलहे को क्यों नहीं जमा करा पाई थी। जबकि आचार संहिता लगने के बाद से ही उच्चाधिकारियों ने सख्त निर्देश दिया था कि जल्द से जल्द लाइसेंसी शस्त्र जमा करा लिए जाएं। घटना से यह साबित होता है कि पुलिसकर्मी अपने अफसरों के आदेश को लेकर भी गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed