फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हत्यारोपी मिला, न पकड़ा गया दरिंदगी का आरोपी

हत्यारोपी मिला, न पकड़ा गया दरिंदगी का आरोपी

Wed, 09 Jan 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी मिला, न पकड़ा गया दरिंदगी का आरोपी
शहर के सबसे पॉश कहे जाने वाले सिविल लाइंस में हुई दो सनसनीखेज वारदातों के खुलासे में पुलिस अब तक नाकाम है। न ही अब तक बीच बाजार प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपियों का सुराग लग सका है, न ही मासूम से दरिंदगी करने वाले तक पुलिस पहुंच सकी है।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई थी हत्या
झूंसी निवासी प्रॉपर्टी डीलर विद्यासागर यादव की 24 दिसंबर को बिहारी भवन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह सिविल लाइंस में अपनी स्कॉॅर्पियो की रिपेयरिंग करने पहुंचा था। इसी बाइकसवार दो बदमाश उसे गोली मारकर फरार हो गए थे। पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई घटना से हड़कंप मच गया था। सैकड़ों लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस इस मामले में अब तक खाली हाथ है। पूछने पर यही कहा जाता है कि जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे। मंगलवार को भी सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्रा ने यही कहा कि तलाश की जा रही है। हत्यारे जल्द ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन


सात साल की बच्ची से दुष्कर्म
28 दिसंबर को आधी रात हनुमान मंदिर के पास से अगवा कर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। सतना के मैहर जिले के रहने वाला दंपति गुब्बारा बेचकर परिवार का पेट पालता है। रात को दोनों बच्ची के साथ सो रहे थे। इसी दौरान बच्ची को ई रिक्शा सवार अगवा कर हाथी पार्क के पास ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उधर खोजबीन करते हुए पिता पहुंचा तो बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। आज तक पुलिस आरोपी ई रिक्शा चालक को चिह्नित तक नहीं कर सकी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि 500 से ज्यादा ई रिक्शा चालकोें से पूछताछ की जा चुकी है। इन्हें बच्ची व उसके पिता के सामने भी लाया गया लेकिन उनका कहना था कि इनमें आरोपी शामिल नहीं है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed