{"_id":"5b2aad204f1c1bda6e8b91de","slug":"101529523488-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात पेपर आउट होने की अफवाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात पेपर आउट होने की अफवाह
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात पीसीएस का फर्जी पेपर
व्हाट्सएप पर वायरल, हड़कंप
0 21 जून को होने वाली परीक्षा का पेपर आउट होने की फैली अफवाह
0 लोकसेवा आयोग के सचिव ने केस दर्ज करने के लिए पुलिस को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा में 21 जून को होने वाली परीक्षा का फर्जी पेपर व्हाट्सएप पर बुधवार की रात वायरल हो गया। पेपर आउट होने की अफवाह से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना लोक सेवा आयोग तक पहुंची, तो सचिव जगदीश ने मामले की जांच कराने के साथ-साथ पुलिस को सूचना देकर केस दर्ज करने के लिए कहा।
जानकारी के अनुसार शरारती तत्वों ने यह अफवाह फैलाने की कोशिश की कि बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाली परीक्षा का पेपर आउट हो गया है। फर्जी पेपर व्हाटसएप पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। आयोग को सूचना मिली तो तत्काल इसकी जांच शुरू कर दी गई। पता चला कि जो प्रश्न संबंधित फर्जी पेपर में थे, वे किसी मॉडल प्रश्नपत्र से लिए गए हैं और 21 जून को होने वाली परीक्षा का पेपर आउट होने की सूचना गलत है। आयोग के सचिव जगदीश ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी और मामला दर्ज करने को कहा। सचिव का कहना है किसी ने शरारत में यह हरकत की है। आयोग अपने स्तर से भी कार्रवाई करेगा।