{"_id":"5afc87f34f1c1be6408b5eae","slug":"101526499315-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाड़े पर हत्या करने वाले माइकल की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाड़े पर हत्या करने वाले माइकल की तलाश
Updated Thu, 17 May 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाड़े पर हत्या करने वाले माइकल की तलाश
स्वराज नगर का है रहने वाला, घटना के बाद से है फरार
इलाहाबाद। अधिवक्ता राजेश हत्याकांड में पुलिस स्वराज नगर के राजेश उर्फ माइकल की तलाश कर रही है। उसके ऊपर भाड़े पर हत्या करने के दो मामले दर्ज हैं। उसके बारे में पता चलने पर पुलिस ने जब दबिश दी तो पता चला कि वह घटना के बाद से ही फरार है। उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।
अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड में पुलिस ने तमाम बदमाशों का काला चिट्ठा निकाला तो स्वराज नगर का रहने वाला राजेश उर्फ माइकल सबसे ज्यादा शक के घेरे में आ गया। दरअसल छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि गंगापार इलाके में माइकल पर डबल मर्डर और एक बुजुर्ग के मर्डर का मामला चल रहा है। दोनों ही मामलों में उनकी माइकल से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसने पैसे लेकर मर्डर किया था। पुलिस उसके घर पता लगाने पहुंची तो उसकी तमाम फोटो मिलीं। पीछे बैठे कातिल का चेहरा और हुलिया काफी हद तक माइकल से मिल रहा था। सबसे बड़ी बात घटना के बाद से ही वह घर वालों को बिना बताए फरार है। इसलिए सबसे ज्यादा शक के दायरे में वही है। उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल नंबर मिल गया है। कॉल डीटेल्स और लोकेशन पता किया जा रहा है। उसके कुछ दोस्तों को भी हिरासत में लिया गया है। उसके पकड़े जाने के बाद भी अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकेगा लेकिन अभी तक सबसे ज्यादा शक के दायरे में वही है।
हत्या के बाद कातिलों ने कटरा में ली पनाह
इलाहाबाद। कचहरी के पास कातिलों ने बाइक खड़ी की और उन्होंने कटरा में कहीं पनाह ली है। अब पुलिस उन्हें पनाह देने वालों की तलाश कर रही है। जांच में लगे अधिकारियों ने बताया कि अब तक की जांच से साफ है कि कचहरी के पास जो बाइक मिली है, मर्डर उसी से किया गया है। हत्यारों ने कचहरी के पास गाड़ी खड़ी करने के बाद कहीं पास से ही पनाह ली थी। वह पैदल ज्यादा दूर तक नहीं जा सकते। कटरा से लेकर नेतराम चौराहा तक संदिग्धों के घर खोजे जा रहे हैं, जहां हत्यारों ने पनाह ली थी।