{"_id":"5a2ee5964f1c1bc45b8bb75b","slug":"101513022870-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल पहले माघ मेले में गुम हुआ बच्चा, अब दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 साल पहले माघ मेले में गुम हुआ बच्चा, अब दर्ज हुई रिपोर्ट
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 साल पहले माघ मेले में गुम
हुआ बच्चा, अब दर्ज हुई रिपोर्ट
0 आईजी के आदेश पर दारागंज थाने में मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
12 साल पहले माघ मेले में एक व्यवसायी का बच्चा गुम हो गया। पुलिस ने उस समय गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब आईजी के आदेश पर अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। जब बच्चा लापता हुआ था, उसकी उम्र महज 12 साल की थी।
पुराना कटरा में नेतराम चौराहे के पास रहने वाले विनोद गुप्ता व्यवसायी हैं। करीब 12 साल पहले 16 जनवरी 2006 को विनोद अपने परिवार के साथ माघ मेले में स्नान को गए थे। त्रिवेणी मार्ग के पास स्नान के दौरान ही उनका 12 साल का बेटा किशन कुमार गुप्ता गुम हो गया। विनोद ने माघ मेला स्थित त्रिवेणी रोड थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस पहले तो मेले में व्यस्त होने का बहाना बनाती रही। फिर मेला खत्म होने के बाद मामले को दारागंज थाना स्थानांतरित कर दिया गया। इसी के साथ पुलिस इसे भूल गई। विनोद लगातार बेटे की खोजबीन के लिए दौड़ते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। समय बीतने के साथ लोग इस घटना को भूलने लगे। हालांकि, विनोद के मन में बेटे के लिए कसक बनी रही। तीन दिन पहले वह आईजी रेंज से मिले और इस पुराने मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
आईजी रमित शर्मा के निर्देश पर दस दिसंबर को दारागंज थाने में किशन के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दरोगा अमित दुबे विनोद गुप्ता के घर पहुंचे और पूरी डीटेल्स ली। अब देखना होगा कि 12 साल पुराने मामले में पुलिस क्या करेगी। उस समय 12 साल का रहा किशन अब 24 साल का युवक हो गया होगा। विवेचक आलोक पांडेय ने बताया कि पुलिस पूरा प्रयास कर किशन की बरामदगी का प्रयास करेगी।