फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime News : Student suspended for molesting student and forcibly feeding medicine

crime News : छात्रा से छेड़खानी और जबर्दस्ती दवा खिलाने पर छात्र निलंबित

Fri, 20 May 2022 08:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 May 2022 08:50 PM IST
सार

छात्रों ने गोंडा निवासी एमए के छात्र उद्देश्य प्रताप सिंह के खिलाफ चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में परास्नातक की एक छात्रा ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उद्देश्य से उनके साथ छेड़खानी की और इसके बाद उसे जबर्दस्ती दवा खिलाई, जिससे उसका स्वास्थ्य और दिमागी हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
crime News : Student suspended for molesting student and forcibly feeding medicine
molest

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रा से छेड़खानी करने और इसके बाद जबर्दस्ती दवा खिलाने के आरोप में एमए अंतिम वर्ष भूगोल के छात्र उद्देश्य प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। छात्रा की लिखित शिकायत पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने यह कार्रवाई की है। साथ ही आरोपी छात्र से स्पष्टीकरण तलब किया है। चीफ प्रॉक्टर ने घटना की सूचना कर्नलगंज थाने को भेज दी है, ताकि पुलिस अपने स्तर से भी कार्रवाई शुरू कर सके।

विज्ञापन




छात्रों ने गोंडा निवासी एमए के छात्र उद्देश्य प्रताप सिंह के खिलाफ चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में परास्नातक की एक छात्रा ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उद्देश्य से उनके साथ छेड़खानी की और इसके बाद उसे जबर्दस्ती दवा खिलाई, जिससे उसका स्वास्थ्य और दिमागी हालत बिगड़ गई। यह आरोप भी है कि आरोपी छात्र ने छात्रा के पास रखे 2700 रुपये ले लिए।
विज्ञापन



चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने छात्र के इस कृत्य को अनुशासनहीनता एवं अपराध मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही आरोपी छात्रों को निर्देश दिए हैं कि 27 मई को अपराह्न दो से तीन बजे के मध्य कुलानुशासक कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित रूप से स्पष्टीकरण दे कि ऐसा क्यों किया और इस कृत्य के लिए क्यों न उसे विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाए? 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed