फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crime News: Jewelery worth lakhs stolen from High Court judge's house, police engaged in search

Crime News : हाईकोर्ट जज के घर से लाखों के जेवर चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 24 May 2022 01:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 24 May 2022 01:33 AM IST
सार

जस्टिस रविंद्र नाथ के बेटे सुनील कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह म्योर रोड अशोक नगर के रहने वाले हैं। उनके यहां काम करने वाली महिला कुछ दिनों पहले छुट्टी पर चली गई थी।

विज्ञापन
Crime News: Jewelery worth lakhs stolen from High Court judge's house, police engaged in search
चोरी - फोटो : Social Media

विस्तार

कैंट के अशोक नगर में हाईकोर्ट जस्टिस रविंद्र नाथ मिश्र के घर से लाखों के गहने चोरी कर लिए गए। इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब 22 मई को घर की आलमारी खोली गई। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर घरेलू काम करने वाली दो बहनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन



जस्टिस रविंद्र नाथ के बेटे सुनील कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह म्योर रोड अशोक नगर के रहने वाले हैं। उनके यहां काम करने वाली महिला कुछ दिनों पहले छुट्टी पर चली गई थी। जिसके बाद उन्होंने काजल नाम की एक युवती को काम पर रखा जिसने अपनी बहन का नाम प्रिया और खुद को नेवादा का रहने वाला बताया। मांगने पर उसने कहा कि आधार कार्ड घर पर रखा है जिसे वह अगले दिन लाकर दे देगी।
विज्ञापन



दो दिन तक काम करने के बाद तीसरे दिन सिर्फ एक ही टाइम काम करके वह चली गईं। इसकेबाद से दोनों लापता हैं। 22 मई को बाहर जाने केलिए जब उनकी पत्नी ने आलमारी खोलकर ज्वैलरी बॉक्स निकाला तो देखा कि उसमें से सारे गहने गायब थे। इनमें दो चेन, बाली, टॉप्स व झुमका आदि शामिल था। सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर वापस चली गई। कैंट पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर काजल व प्रिया के नाम पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूबेदार समेत दो अन्य घरों में चोरी
कैंट में रहने वाले सूबेदार मनोज कुमार शर्मा के घर से चोरों ने सोने का हार और 13 हजार नकद उड़ा दिए। उनकी पत्नी बीनू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना की जानकारी उन्हें चार तारीख को तब हुई जब उन्होंने आलमारी खोली। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। उधर सिविल लाइंस में जूही कॉलोनी निवासी डॉ. रंजना पांडेय के घर से चोरों ने 1.5 लाख के गहने पार कर दिए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed