शर्मनाक: पूर्व सपा विधायक ने पंचायत में दुष्कर्म पीड़िता के चेहरे से हटवाया पर्दा, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद और उन्नाव की घटनाओं के बाद दुष्कर्मियों के खिलाफ पूरे देश में गुस्से के माहौल के बीच सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने सियासत के लिए शाही इलाके की एक दुष्कर्म पीड़िता की सबके सामने नुमाइश कराकर उसे शर्मसार कर दिया।
भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन करने के बहाने उसे भरी पंचायत में बुलाया गया और फिर उसके चेहरे से पर्दा हटवाकर उसका वीडियो बनवाया गया। पूर्व विधायक वायरल हुए इस वीडियो में पीड़िता से यह भी पूछते दिख रहे हैं कि बात सबके सामने होगी या अकेले में।
महिला ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा पर तीन महीने पहले दुष्कर्म के आरोप में थाना मीरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने न आरोपी को गिरफ्तार किया न जांच आगे बढ़ाई। इससे क्षुब्ध पीड़ित ने दो दिन पहले राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। सोमवार को पूर्व विधायक सुल्तान बेेग पीड़िता के गांव पहुंचे। पीड़िता के ही घर के बाहर बैठकर उन्होंने लोगों को बुलाकर पंचायत जमा ली। पीड़िता को भी पंचायत में बुला लिया।
मंगलवार को पूर्व विधायक का ही बनवाया गया पंचायत का वीडियो वायरल हुआ तो उन्हीं पर सवाल उठने लगे। वह वीडियो में पीड़िता से अपने चेहरे से कपड़ा हटाने को कहते नजर आ रहे हैं जबकि पीड़िता चेहरा छिपा रही है। पूर्व विधायक ने उससे यह भी पूछा कि बात सबके सामने होगी या अकेले में। सूत्रों के मुताबिक वायरल हुआ यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा लेकिन वह इस मामले को भी दबा गई।
दुष्कर्म पीड़ित का हाल जानने उसके गांव गया था। पुलिस के कार्रवाई न करने से वह काफी डरी और सहमी हुई थी। मेरे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सब बेबुनियाद हैं। अगर महिला को इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। - सुल्तान बेग, पूर्व विधायक सपा
यूनिवर्सिटी में शिक्षक ने छात्रा को बनाया मुर्गा
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एक विभाग में वायवा ले रहे शिक्षक पर सजा बतौर तीन छात्रों के साथ एक छात्रा को भी मुर्गा बना देने का आरोप लगा है। इस पर भड़के छात्रों ने पहले छुट्टी पर गए एचओडी से फोन पर इसकी शिकायत की, फिर एक शिक्षक से भी इसकी शिकायत की। हालांकि विभाग के डीन किसी शिकायत से इनकार कर रहे हैं।
छात्रों के मुताबिक एक विभाग में कुछ दिन पहले वायवा ले रहे शिक्षक ने कुछ छात्रों से लैब का नाम पूछ लिया। आरोप है कि वे सही जवाब नहीं दे पाए तो शिक्षक ने तीन छात्रों के साथ एक छात्रा को भी मुर्गा बनने को कहा।
छात्रों का कहना है कि हैरत में आई छात्रा ने पूछा- क्या मैं भी मुर्गा बनूं, इस पर शिक्षक ने कहा- क्या तुम्हें अलग से कहना पड़ेगा। छात्रा को भी मुर्गा बनना पड़ा। यह घटना सार्वजनिक होने के बाद भड़के छात्रों ने इसकी शिकायत फोन पर अपने एचओडी से की। उन्होंने छुट्टी पर बाहर होने की बात कहते हुए लौटकर कही। साथ ही इस मुद्दे पर कार्रवाई करने को कहा। छात्रों ने इसकी शिकायत एक अन्य शिक्षक से की।
मुर्गा बनाने को कहा था, बनाया नहीं था
आरोपी शिक्षक का कहना है कि वायवा के दौरान लैब का नाम पूछने पर कोई विद्यार्थी नहीं बता पाया। इनमें कई छात्र और एक छात्रा थी। इस पर उन्होंने बस इतना कहा था कि तुम लोग क्या पढ़ाई करते हो, अभी तुम लोगों को मुर्गा बना दूंगा। इसी पर छात्र नोकझोंक करने लगे। किसी भी छात्र या छात्रा को मुर्गा नहीं बनाया गया। यह शिकायत पूरी तरह झूठी है।