फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

छेड़खानी करते-करते हद पार कर गए, छात्रा को कार में डालकर ले जाने की कोशिश

Mon, 09 Dec 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहगंज पश्चिमी। इलाके के एक राजकीय कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को शोहदों ने दहशतजदा कर रखा है। छात्राओं का कहना है कि छुट्टी होने से पहले ही ये शोहदे कार लेकर कॉलेज के गेट पर पहुंच जाते हैं और उनके साथ छेड़खानी करते हैं। इन शोहदों के डर से उन्हें समूह में घर तक पहुंचना पड़ता है। रविवार को कोचिंग जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी करते हुए उसे कार की ओर खींचा तो वह भाग निकली। कस्बे भर में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही लेकिन पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उसके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन

इलाके में एक राजकीय इंटर कॉलेज में आसपास के गांवों की तमाम छात्राएं भी पढ़ने आती हैं। इन छात्राओं के मुताबिक चार लड़कों ने कॉलेज गेट पर खड़े होकर उनके साथ छेड़खानी करने का रोज का क्रम बना रखा है। ये लड़के कार से आते हैं और कॉलेज आते और जाते समय छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के साथ उन्हें कार में बैठने को कहते हैं। अक्सर वे छात्राआें का हाथ तक पकड़कर उनसे कार में बैठने को कह चुके हैं। इस दौरान जमकर हुड़दंग भी मचाते हैं। इसकी वजह से कई छात्राएं स्कूल आने से भी कन्नी काटने लगी हैं।
विज्ञापन

रविवार को इन्हीं शोहदों ने कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा को कोचिंग के लिए अकेले जाते वक्त रास्ते में घेर लिया। उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते हुए उसे कार में बैठाने की कोशिश की। छात्रा किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर भागी। इस घटना की कस्बे में काफी चर्चा रही लेकिन पुलिस की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़खानी के किसी मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने कोई शिकायत भी नहीं की है। सोमवार को शोहदों की धरपकड़ के लिए कॉलेज गेट पर एक टीम लगाई जाएगी। - चंद्र किरण, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed