फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

डांस पार्टी में क्या सपा और क्या भाजपा.. छोड़ दो साहब पहले ‘अपना’ ही था

Thu, 10 Oct 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहगंज पश्चिमी। दशहरा मेला में चल रही डांस पार्टी का लुत्फ लेने पहुंचे सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की अमर्यादित हरकतों का एक सिपाही ने वीडियो बनाया तो उसके साथ बदसलूकी कर दी गई। इसी दौरान इत्तफाक से थाने में मौजूद एसपी देहात संसार सिंह तक यह सूचना पहुंची तो उन्होंने पुलिस को हड़का दिया। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में डांस पार्टी बंद कराकर सिपाही से बदसलूकी करने वाले सपा कार्यकर्ता को भी पकड़ लिया लेकिन पुलिस को ताज्जुब तब हुआ जब इस सपाई को छुड़ाने के लिए उसके साथ डांस पार्टी का मजा ले रहे भाजपाइयों ने ही एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया। पुलिस ने पहले तो इनकार किया लेकिन जब एक बड़े भाजपा नेता की सिफारिश आई तो उसे छोड़ दिया। अब इस मामले में कोई कुछ बोलने तक को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात डांस पार्टी में जमकर हुड़दंग चल रहा था। एक बड़े भाजपा नेता के करीबी के साथ कुछ सपा कार्यकर्ता भी इनमें शामिल थे जो लोकसभा चुनाव से ऐन पहले तक भाजपा में ही थे। शराब के नशे में इन लोगों ने अमर्यादित हरकतें शुरू कीं तो माहौल खराब होने लगा। इस पर मेला ड्यूटी पर मौजूद एक सिपाही उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर इन लोगों ने सिपाही से भी बदसलूकी कर दी। सिपाही ने एक दरोगा को फोन करके बुला लिया। पुलिस पहुंचने लगी तो हंगामा कर रहे लोग डांस पार्टी से खिसकने लगे। इसी बीच शराब तस्करी के आरोपियों से पूछताछ करने आए एसपी देहात को इस घटना के बारे में पता लगा तो उन्होंने हंगामा करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद सीओ और इंस्पेक्टर भारी फोर्स के साथ मेले में पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए शराबियों को खदेड़ दिया। डांस पार्टी के साथ मेले की दुकानें भी आनन-फानन में बंद हो गईं। इसी बीच पीड़ित सिपाही ने अभद्रता करने वाले सपा कार्यकर्ता को देख लिया। उसके बताने पर पुलिस उसे पीटते हुए लेकर थाने पहुंची। यहां कार्यकर्ता और सिपाही एक दूसरे पर रिपोर्ट कराने पर अड़ गए। उधर, भाजपा कार्यकर्ता ही सपा कार्यकर्ता की पैरवी में जुट गए। पुलिस ने नहीं मानी तो अपने एक बड़े नेता के पास पहुंच गए। बड़े नेता ने पुलिस को फोन किया तो सपाई को माफी-तलाफी कराने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में कुछ लोगों में झगड़े की सूचना मिली थी। जब मैं चौकी पर बैठा था तो कुछ लोग वहां आए थे। उनकी शिकायत पर खुराफातियों को खदेड़ दिया गया। सिपाही से मारपीट या किसी कार्यकर्ता को पकड़ने की कोई जानकारी नहीं है। - संसार सिंह, एसपी देहात


पुलिसकर्मी के बेटे के साथ भी की थी हरकत
तीन दिन पहले एक पुलिसकर्मी का बेटा मौत के कुएं में दौड़ रही बाइक के खेल को देख रहा था। तभी एक खुराफाती ने उसे पीछे से कुएं में धकेल दिया। वह कुएं की दीवार पकड़ कर लटक गया और ऊपर मौजूद लोगों ने उसे खींच लिया। लोग नहीं खींचते तो बड़ा हादसा हो जाता। जब यह जानकारी पुलिसकर्मी को हुई तो उस युवक को खूब पीटा। बाद में परिवार के कहने पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed