{"_id":"5818e8b44f1c1bc032436767","slug":"crime-in-stanely-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर को फोन पर मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर को फोन पर मिली धमकी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
शहर में स्टेनली रोड पर रहने वाले डॉ. अनुराग सिंह को सोमवार शाम मोबाइल पर अंजान कॉल आई। कॉल करने वाले ने डॉक्टर को धमकाया कि परिवार के साथ नहीं रह पाओगे। बार-बार कॉल कर धमकाने वाले से डॉक्टर ने उसके बारे में पूछा तो उसने फोन काट दिया। फोन पर मिली धमकी से परेशान अनुराग ने कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है। डॉ. अनुराग सिंह स्टेनली रोड पर रहते हैं। अनुराग के मुताबिक सोमवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे अंजान मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाला गाली-गलौज करने लगा। उसने धमकी दी कि ठीक से काम करो और सुधर जाओ नहीं तो परिवार के साथ नहीं रह पाओगे। डॉक्टर के मुताबिक उन्हें एक घंटे के अंदर पांच बार धमकी भरी कॉल आई। इससे परेशान होकर डॉक्टर ने कर्नलगंज थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर मनोज तिवारी ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर जिस नंबर से उन्हें कॉल की गई है, उसके बारे में जांच की जा रही है। आशंका है कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है।
विज्ञापन