{"_id":"5818e6f54f1c1bab314368e9","slug":"crime-in-leader-road-and-chakia","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए के चक्कर में कई जगह हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुए के चक्कर में कई जगह हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के दूसरे रोज परिवा पर शहर भर में जमकर जुआ खेला गया और जुए के चक्कर में कई जगह बवाल भी हुआ। लीडर रोड पर पुलिस टीम पर जुआरियों ने हमला बोल दिया। पुलिस ने लाठी भांजकर दो जुआरियों को पकड़ा तो मुहल्ले वालों ने विरोध में चक्काजाम कर दिया। किसी तरह पुलिस ने स्थिति संभाली। जुए में जीत-हार को लेकर सदियापुर, चकिया, एसआरएन अस्पताल, सिविल लाइंस समेत कई अन्य इलाकों में जुआरियों के बीच मारपीट, पथराव, बमबाजी से खलबली मची। कई लोग घायल हुए। एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लीडर रोड पर बंद हो चुके पुष्पराज सिनेमाघर के पास सोमवार दोपहर शाहगंज थाने की पुलिस ने जुए की फड़ पर दबिश दी तो जुआरियों ने हमला बोल दिया। पुलिस ने लाठियां भांजकर चार जुआरियों को पकड़ लिया। दो जुआरी जख्मी भी हुए। विरोध में मुहल्ले के महिलाएं-पुरुष सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि परिवा पर लोग शौकिया जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने ज्यादती की है। हंगामा बढ़ा तो कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी पहुंच गए। भीड़ को लाठियां पटककर सडक से हटाया गया। पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों को हवालात में बंद कर दिया गया। दो घायलों का इलाज कराया गया। उधर, चकिया में आईजी जोन की टीम ने खुल्दाबाद पुलिस के साथ चकिया में छापा मारकर दस लोगों को जुआ खेलते पकड़ लिया। उनमें कीडगंज, कोतवाली, मुट्ठीगंज के भी लोग थे। गिरफ्तारी के विरोध में मुहल्ले के दर्जनों लोगों ने जगमल हाता के पास सड़क पर जाम लगा दिया। खबर मिलते ही धूमनगंज और खुल्दाबाद समेत कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। जुआरियों को खुल्दाबाद थाने भेजकर विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। करेली के सदियापुर में भी जुए में जीत-हार को लेकर सोमवार दोपहर दो गुटों में टकराव हो गया। जमकर पथराव हुआ। एक-दूसरे को दूर तक खदेड़कर पीटा गया। करेली और अतरसुइया पुलिस ने मौके पर जाकर बवाल शांत कराया।
एसआरएन अस्पताल परिसर में भी सोमवार रात जुआ के चक्कर में बखेड़ा हो गया। वहां एक कमरे में जुआ हो रहा था। एक युवक मोटी रकम हारने के बाद बाहर निकलकर बाकी जुआरियों को गालियां देने लगा। इस पर मारपीट हो गई। स्थानीय लोग भी जुट गए। जुआरियों को लोगों ने दौडा़कर पीटा। दोनों तरफ से डंडे और पत्थर चलने लगे। आधी रात हंगामा होने की खबर पाकर सीओ रूपेश सिंह भी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा।