फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime in ghoorpur thana area

ससुराल आए युवक की हत्या

Wed, 02 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 02 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
crime in ghoorpur thana area
crime
गौहनिया (इलाहाबाद)।
विज्ञापन

दिवाली पर ससुराल आए युवक की सोमवार रात लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह घर के बाहर तख्त पर वह मृत पड़ा मिला। पत्नी और ससुर ने कहा कि वह रात में शराब पीकर घर लौट रहा था तभी उसे पीटा गया था। गंभीर घायल होने के कारण वह घर के बाहर ही लेट गया था। खबर पाकर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों से पता चला कि युवक को ससुराल में ही पीटा गया था। शाम को फैजाबाद से युवक की मां ने आकर उसकी पत्नी और ससुर के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि युवक की कमाई के लाखों रुपये हड़पने के लिए उसे मार डाला गया।


फैजाबाद में कुमारगंज के पूरब गांव निवासी जियालाल (40) का ब्याह 12 साल पहले घूरपुर में कांटी गांव निवासी लल्ला भारतीय की बेटी गीता से किया गया था। उनकी दो बेटियां सुहानी (10), मानी (8) और पुत्र राजा (5) हैं। जियालाल दिल्ली में नौकरी करता था। गीता फैजाबाद स्थित ससुराल में रहती थी। दीवाली से तीन रोज पहले वह बच्चों को लेकर कांटी में मायके आ गई। दीवाली के दिन ही जियालाल भी दिल्ली से यहां ससुराल आ गया। मंगलवार सुबह जियालाल घर के बाहर तख्त पर मृत मिला। उसके शरीर पर तमाम चोट थीं। वहां भीड़ लग गई। युवक के कत्ल की खबर पाकर घूरपुर थाने की पुलिस पहुंची। जियालाल की पत्नी गीता और ससुर लल्ला ने बताया कि वह सोमवार रात घर से यह बताकर निकला था कि गौहनिया में शराब पीने जा रहा है। देर रात लौटा तो गंभीर रूप से घायल था। उसे रास्ते में पीटा गया था। इलाज कराने के लिए कहने पर वह घर के बाहर तख्त पर लेट गया। सुबह वह मृत पड़ा मिला। हालांकि गांव वालों ने पुलिस को बताया कि आधी रात वहां झगड़ा हुआ था। जियालाल की चीख सुनी गई थी। शाम को फैजाबाद से आकर जियालाल की मां रानी देवी ने उसकी पत्नी गीता और ससुर लल्ला के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस को बताया कि जियालाल दिल्ली से कमाई के लगभग दो लाख रुपये लेकर ससुराल आया था। उसने सास को पैसे रखने के लिए दिए थे। उसी रकम को हड़पने के लिए जियालाल को मार डाला गया। पत्नी गीता के बारे में भी पुलिस को पता चला है कि वह लल्ला की सगी बेटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed