फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cricketer Haider Ali died was selected for Ranji Trophy from UP in 1963

प्रयागराज : जाने माने क्रिकेटर हैदर अली का निधन, रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी से 1963 में हुए थे चयनित

Sat, 05 Nov 2022 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 09:46 PM IST
सार

हैदर अली वर्ष 1963-64 में पहली बार यूपी रणजी टीम में चयनित हुए थे। बाद में रेलवे से वह रणजी खेले, जिसका उन्होंने प्रतिनिधित्व भी किया। इसके अलावा उन्होंने सेंट्रल जोन की टीम का भी प्रतिनिधित्व किया और वर्ष 1987-88 तक क्रिकेटर के रूप में सक्रिय रूप से खेले।

विज्ञापन
cricketer Haider Ali died was selected for Ranji Trophy from UP in 1963
Prayagraj News : हैदर अली। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी के मशहूर स्पिनर 79 वर्षीय हैदर अली का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शनिवार की सुबह जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। शनिवार की रात दरियाबाद स्थित कब्रिस्तान में उन्हें उनके प्रशंसकों व बड़ी संख्या संभ्रांत लोगों की मौजूदगी के बीच सुपुर्दे खाक कर दिया गया। हैदर अली लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर गेंदबाज थे, लेकिन उन्हें ख्याति बतौर लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में मिली।

विज्ञापन



हैदर अली वर्ष 1963-64 में पहली बार यूपी रणजी टीम में चयनित हुए थे। बाद में रेलवे से वह रणजी खेले, जिसका उन्होंने प्रतिनिधित्व भी किया। इसके अलावा उन्होंने सेंट्रल जोन की टीम का भी प्रतिनिधित्व किया और वर्ष 1987-88 तक क्रिकेटर के रूप में सक्रिय रूप से खेले। हैदर अली के बड़े बेटे सैय्यद शेर अली वर्तमान समय में सिंगापुर में नौकरी कर रहे हैं, जबकि छोटे बेटे रजा अली एनसीआर में नौकरी करते हैं। रजा अली ने भी हिमाचल व रेलवे की ओर से रणजी ट्रॉफी का मैच खेला है।

विज्ञापन

कपिल देव ने भी पूछा था हाल 
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव एक दशक पूर्व जब प्रयागराज आए तो वह मो. कैफ के घर पर गए। उन्होंने वहां पर हैदर अली का हाल पूछा था। वर्ष 2007-08 में इंडियन प्रीमियर लीग में भी जब पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तो हैदर अली को भी मुंबई में हुए इस आयोजन में बीसीसीआई की ओर से सम्मानित किया गया था। हैदर अली के परिवारिक सदस्य और पूर्व रणजी खिलाड़ी ताहिर अब्बास ने बताया कि हैदर अली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने प्रथम श्रेणी के मैच खेलकर ही बीसीसीआई के क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार पर कब्जा जमाया था। उन्हें जानने वाले क्रिकेट प्रेमी बताते हैं कि वह बेहद शांत स्वभाव के थे और बेहद मिलनसार थे।


हैदर अली के रिकार्ड पर एक नजर
हैदर अली ने प्रथम श्रेणी में कुल 113 मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 3125 रन बनाए। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 121 रन की थी। उन्होंने कुल तीन शतक भी जमाए। गेंदबाजी में उन्होंने कुल 366 विकेट चटकाए, जिसमें 25 रन देकर नौ विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 25 बार पांच विकेट और तीन बार दस विकेट झटके हैं। लिस्ट एक के कुल चार मैचों में उन्होंने 47 रन बनाए हैं और तीन विकेट झटके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed