फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   criceter shami's wife filed contempt petition

क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां पुलिस के खिलाफ पहुंची हाईकोर्ट, लगाए गंभीर आरोप

Tue, 02 Jul 2019 08:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
criceter shami's wife filed contempt petition
- फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अमरोहा के दिदौली थाने की पुलिस और ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल कर कहा है कि पुलिस ने उनको अवैध तरीके से हिरासत मेें लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है। हाईकोर्ट ने याचिका पर राज्य सरकार के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता संजय सिंह से जानकारी मांगी है। कोर्ट ने अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता संजय सिंह से 18 जुलाई तक याची के आरोपों की बाबत जानकारी देने को कहा है।

विज्ञापन


हसीन जहां का कहना है कि 28 अप्रैल 19 को वह अपनी बेटी और मेड के साथ अमरोहा आयी थी। वह अपने कमरे में आराम कर रही थी। उसके पति मो. शमी के निर्देश और पति के भाई के कहने पर शाम को साढ़े आठ बजे एसएचओ दिदौली देवेंद्र कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ उसके घर पर आए और बात कर चले गए। इसके बाद रात 12 बजे दुबारा पुलिस घर पर आई। उसका दरवाजा जोर-जोर से पीटा गया। दरवाजा खोलने पर पुलिस कमरे में घुस आई और गाली गलौज करने लगी। उसे और बेटी तथा मेड को आधी रात जबरन थाने ले गए। रात में ही उसका मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


याची को रात भर थाने में बैठाए रखा। पुलिस ने दूसरे दिन 29 अप्रैल को 9 बजकर 5 मिनट पर चालान काटा और उसे गिरफ्तार कर लिया। याचिका में कहा गया है कि पुलिस की कार्यवाही डीके वसु केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी को लेकर दिए गए निर्देशों का उल्लंघन है। याची को अपने वकील से संपर्क नहीं करने दिया गया और न ही उसकी गिरफ्तारी की सूचना परिवार वालों को दी गई। याचिका में देवेंद्र कुमार एसएचओ, केपी सिंह, मुनीर जन जैदी, अमरीश कुमार, संजीव बालियान पुलिस उपनिरीक्षक को पक्षकार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed