{"_id":"17bb153876047c2afdf032c72e191f51","slug":"crete-over-the-university-entrance-examinations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेट के साथ विवि में प्रवेश परीक्षाएं खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेट के साथ विवि में प्रवेश परीक्षाएं खत्म
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 12 Oct 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। रविवार परीक्षाओं का दिन साबित हुआ। तीन बड़ी परीक्षाएं हुईं, जिसमें तकरीबन 12 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट-2015) रविवार को तीन केंद्रों पर हुई। इसी के साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं का क्रम भी खत्म हो गया। नवंबर के आखिरी सप्ताह में परिणाम घोषित करने की तैयारी है।
क्रेट के लिए 4568 आवेदन पहुंचे थे। इनमें से 740 जेआरएफ हैं। इसलिए इन्हें सीधे तीसरे चरण की परीक्षा, यानी, साक्षात्कार में शामिल होना है। इसलिए ये लोग रविवार की परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इस तरह से रविवार को हुई दूसरी पाली की परीक्षा में 3828 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन इनमें से 2786 अभ्यर्थी ही पहुंचे। चूंकि इनमें भी 881 अभ्यर्थी नेट हैं। इसलिए पहली पाली की परीक्षा के लिए 2947 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
इनमें से 2119 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्राचीन इतिहास विषय से डीफिल के लिए आवेदन करने वाला अभिषेक सिंह सोनू जेल में बंद है। न्यायालय के आदेश पर उसने जेल से आकर परीक्षा दी। इस तरह से कुल उपस्थिति 72 फीसदी रही। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जगदम्बा सिंह ने बताया कि नकल की कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा तीन पालियों में हुई। इलाहाबाद में कुल 17 केंद्रों पर नौ हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश परीक्षा आठ जिलों में आठ केंद्रों पर हुई। कुल 3200 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इलाहाबाद में ईश्वर शरण डिग्री कालेज को केंद्र बनाया गया था।