फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crete carrying mobile FIR

क्रेट में मोबाइल ले जाने पर एफआईआर

Thu, 11 Aug 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 11 Aug 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Crete carrying mobile FIR
परीक्षा - फोटो : getty images
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की दोबारा हुई संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट-2016) में पहली बार सख्ती और उसका असर दिखा। परीक्षा मेंनकल या अव्यवस्था की शिकायत तो नहीं ही रही, अभ्यर्थियों को केंद्र ढूंढ़ने में भी परेशानी नहीं हुई। हालांकि इतनी सख्ती के बावजूद विधि संकाय परिसर में बंटी नामक अभ्यर्थी ने मोबाइल ले जाने की कोशिश की, लेकिन पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। एक अन्य अभ्यर्थी मोबाइल छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की पूर्व में हुईं प्रवेश परीक्षाओं में भारी अनियमितता की शिकायत रही। परास्नातक प्रवेश परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी अब भी आंदोलनरत हैं। जांच कमेटी की रिपोर्ट पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिशप जॉनसन स्कूल एंड कालेज केंद्र पर हुई ऑफलाइन शोध प्रवेश परीक्षा को निरस्त कर दिया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरी गड़बड़ी के लिए परीक्षा कराने वाली एजेंसी को जिम्मेदार माना है। ऐसे में बुधवार को दोबारा आयोजित क्रेट की व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने हाथ में ले ली थी। इसका असर भी दिखा और प्रवेश पत्र पर कक्ष संख्या तक अंकित रहा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर काफी सख्ती बरती गई।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के विधि, कला और वाणिज्य संकाय परिसर में कुल 1373 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1137 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि, निरस्त परीक्षा में एक हजार से भी कम अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हिन्दी विभाग केंद्र पर परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी पर कई मुकदमे हैं। बताया जा रहा है कि भनक लगी कि पुलिस उसे पकड़ सकती है। इसलिए वह मोबाइल छोड़कर भाग गया। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर बीएन सिंह ने बताया कि मोबाइल के साथ एक अभ्यर्थी के पकड़े जाने के अलावा परीक्षा में किसी तरह की शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के डीफिल कार्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक चार अभ्यर्थी क्रेट का फार्म भी सही से नहीं भर पाए। दो पुरुष अभ्यर्थी ऐसे रहे जिन्होंने फिमेल का कॉलम भरा था। इसी तरह से दो महिला अभ्यर्थी भी रहीं जिन्होंने मेल कॉलम भरा था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को अलग-अलग बैठाने की व्यवस्था की थी। ऐसे में पुरुष अभ्यर्थियों को महिलाओं का छात्राओं को छात्रों के लिए निर्धारित केंद्र एलाट हो गया। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक ने बताया कि आखिरी समय में परीक्षा केंद्र बदला नहीं जा सकता था, इसलिए उन्होंने पूर्व में निर्धारित केंद्र पर ही परीक्षा दी।


विश्वविद्यालय प्रशासन की क्रेट का एक सप्ताह में रिजल्ट घोषित करने की तैयारी है। पूर्व में हो चुकी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट तैयार हो चुका है। ऐसे में बुधवार को हुई परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शेष है। अफसरों का कहना है कि यह प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed