फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cremation on complaint of rigging in railways DRM office, posters put up at intersections

प्रयागराज : रेलवे में धांधली की शिकायत पर शवयात्रा, डीआरएम आफिस, चौराहों पर लगाए पोस्टर 

Fri, 12 Nov 2021 10:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cremation on complaint of rigging in railways DRM office, posters put up at intersections
Prayagraj News : डीआरएम दफ्तर पर लगाया गया पोस्टर। - फोटो : प्रयागराज
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन कार्यालय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के बाहर एवं शहर के कई अन्य चौराहों पर कुछ लोगों ने पोस्टर लगाकर मंगलवार 16 नवंबर को भ्रष्ट अफसरों की शव यात्रा और पुतला दहन का एलान कर दिया। तमाम जगह पोस्टर लगे होने की खबर मिलने के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में डीआरएम ऑफिस की दीवार पर लगाए गए पोस्टरों को हटवाया गया।
विज्ञापन


पोस्टर में राष्ट्र रक्षक समूह लिखा होने के साथ उसमें दो मोबाइल नंबरों का भी उल्लेख था। इसमें लिखा गया कि अमृत महोत्सव का महाअभियान प्रारंभ। रेल प्रशासन का गंदा खेल जिससे मोदी हो जाएं फेल। पोस्टर लगाने पहुंचे युवकों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


इसके माध्यम से 16 नवंबर को आंदोलन और शव यात्रा निकाले जाने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि यह मामला रेलवे के एक पुराने टेंडर से जुड़ा हुआ है। एक ठेकेदार को तब टेंडर नहीं दिया गया था। इसके बाद संबंधित ठेकेदार ने धांधली का आरोप लगाते हुए दो वर्ष पहले भी डीआरएम ऑफिस में पोस्टर आदि लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed